फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   meeting

यूपीपीसीएल व राजकीय निर्माण निगम के एसीएस व एमडी तलब

Wed, 06 Oct 2021 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
meeting
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति की बैठक मंगलवार को डीआरडीए के गांधी सभागार में हुई। इसकी अध्यक्षता समिति के सभापति रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने की। उन्होंने निगमों व कार्यदाई संस्था की योजनाओं व कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

इस दौरान लापरवाही मिलने पर यूपीपीसीएल व राजकीय निर्माण निगम के अपर मुख्य सचिव व एमडी को समिति के समक्ष तलब होने और प्रोजेक्ट मैनेजर व डीएम से स्पष्टीकरण मांगा किया। सभापति की सख्ती के बाद बैठक में सनसनी फैल गई। वहीं सहमें कई अफसरों के चेहरे से पसीना बहता दिखा। सभापति ने लंबित कार्यों को दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को सार्वजनिक उपक्रम समिति की बैठक में सभापति रामचंद्र यादव के अलावा अंबेडकर नगर के एमएलसी हीरालाल यादव, बाराबंकी के एमएलसी राजेश कुमार यादव, अंबेडकर टांडा की विधायक संजू कसौधन व सुल्तानुपर के विधायक सूर्यभान सिंह ने निगमों के विभिन्न योजनाओं व लंबित परियोजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें पावर कॉर्पोरेशन के रिवैंप के सभी कार्यों को प्रस्ताव बनाकर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का हर हाल में निस्तारण करें। कैंप लगाकर बिल संशोधित कराए। चयनित सवा तीन सौ गांवों में एबीसी कंडेक्टर लगाने का काम दिसंबर तक हर हाल में पूरा करें। यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएं। इसमेें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
वहीं विभिन्न कार्यदाई संस्थाओं द्वारा पुल व सड़कों के साथ कई सरकारी भवनों के निर्माण कार्य की समीक्षा की गई। जिसमें बहुत ही धीमी गति से कार्य होने की जानकारी पर सभापति ने नाराजगी जताते हुए दिसंबर तक यानी तय समय के अंदर कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।
यूपीपीसीएल व राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों के तैयारी बैठक में शामिल न होने और सूचना विलंब से उपलब्ध कराने को लापरवाही मानते हुए सभापति काफी गुस्से में दिखे। उन्होंने मौजूद प्रोजेक्ट मैनेजर व डीएम से स्पष्टीकरण मांगा। दोनों विभागों के अपर मुख्य सचिव व एमडी को विधानसभा में समिति के कार्यालय में तलब किया है।
सभापति ने बताया कि उपक्रम समिति अप्रैल से बैठक कर रही है। बाराबंकी में 30 सितंबर को बैठक होनी थी। मगर, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर टाली गई बैठक अंतिम दिन मंगलवार को हुई। जिसकी रिपोर्ट आज ही विधानमंडल में प्रस्तुत की जाएगी।

इस मौके पर डीएम डॉ. आदर्श सिंह, एसपी यमुना प्रसाद, सीडीओ एकता सिंह, डीडीओ अजय कुमार पाण्डेय, पीडी भोलानाथ कनौजिया के अलावा पावर कॉर्पोरेशन, लोक निर्माण, जल निगम आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed