फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Medicines worth 24 thousand seized, sample sent for investigation

Barabanki News: 24 हजार की दवाएं सीज, नमूना जांच को भेजा

Fri, 23 Jun 2023 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 23 Jun 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Medicines worth 24 thousand seized, sample sent for investigation
बाराबंकी। क्लीनिक की आड़ में बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर का संचालन किया जा रहा था। बृहस्पतिवार को सहायक आयुक्त औषधि के नेतृत्व में औषधि निरीक्षकों की टीम ने उधवापुर में चल रहे क्लीनिक पर छापा मारा। जांच के दौरान पाया गया कि मेडिकल स्टोर का संचालन बिना लाइसेंस के किया जा रहा था। दुकान से मिली करीब 24000 की दवाओं को सीज कर एक नमूना जांच को भेजा गया है।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त औषधि अयोध्या मंडल जीसी श्रीवास्तव के नेतृत्व में औषधि निरीक्षक अयोध्या सुमित वर्मा, औषधि निरीक्षक बाराबंकी सीमा सिंह की टीम ने हरख ब्लॉक के उधवापुर मार्ग पर संचालित क्लीनिक पर छापा मारा। जांच केेे दौरान पाया गया है कि यहां पर मेडिकल स्टोर का भी संचालन किया जा रहा है। औषधि निरीक्षक ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक बाबूलाल व शिवराम से जब अभिलेख दिखाने को कहा गया तो वह बगलें झांकते दिखाई दिए।
विज्ञापन


बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि मेडिकल स्टोर से एलोपैथिक दवाओं के साथ ही फिजीशियन सैंपल भी मरीजों को बेचे जा रहे थे। जांच के दौरान दुुकान से करीब 24000 रुपये की दवाएं मिली हैं, जिन्हें सीज करा दिया गया है एक दवा का नमूना भरकर जांच को भेजा गया है। मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed