फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Medicines expired four years ago found in PHC

Barabanki News: पीएचसी में मिली चार साल पहले एक्सपाॅयर हुई दवाएं

Thu, 20 Feb 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 20 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Medicines expired four years ago found in PHC
बेलहरा (बाराबंकी)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलहरा के एक कक्ष में बुधवार को सैकड़ों की संख्या में आयुष्मान कार्ड व काफी मात्रा में एक्सपायरी डेट की दवाएं पड़ी होने का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामला डीएम शशांक त्रिपाठी तक पहुंचा। एसडीएम फतेहपुर राजेश कुमार विश्वकर्मा ने तहसीलदार वैशाली अहलावत को मौके पर भेजा। तहसीलदार के सामने मौके पर एक्सपायरी डेट की दवाएं तो मिली मगर आयुष्मान कार्ड हटा दिए गए।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एक कक्ष में पड़े देखे गए आयुष्मान कार्ड वर्ष 2018 के व एक्सपायरी डेट की दवाएं वर्ष 2021 की बताई जा रही हैं। इस संबंध में सीएचसी फतेहपुर प्रभारी अवनीश कुमार वर्मा ने बताया की 2018 में बनाए गए इन आयुष्मान कार्डों का वितरण लाभार्थियों को किस कारण से नहीं किया गया वह इसकी जांच कर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करेंगे। एक्सपायरी डेट की दवाएं भी निष्प्रयोज्य भवन में रखी थी। इनका निस्तारण क्यों नहीं हुआ, इसकी भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम फतेहपुर राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि तहसीलदार मौके पर गईं थी, उनके सामने आयुष्मान कार्ड नहीं मिले। एक्सपायरी डेट की दवाएं एक गत्ते में निष्प्रयोज्य कक्ष में मिली हैं। जांच आख्या जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed