फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   medicine burn

सीएचसी पर जला दी गई हजारों रुपये की दवाइयां

Sat, 31 Jul 2021 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
medicine burn
घुंघटेर (बाराबंकी)। सरकार द्वारा मरीजों के लिए दी गई हजारों रुपये की दवा को सीएचसी घुंघटेर में गुरुवार रात आग के हवाले का दिया गया। रात को सीएचसी से आग व धुएं की लपटें निकलने पर इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन

यहां की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों को न तो उपचार मिल पा रहा है और न ही दवाएं दी जा रही हैं। उनको इधर-उधर टरका कर चिकित्सक किसी तरह पीछा छुड़ा लेते हैं। दवाओं का वितरण नहीं करने से सीएचसी पर आईं दवाएं एक्सपायर हो जाती हैं।
विज्ञापन

गुरुवार रात अस्पताल प्रबंधन ने दवाओं को अस्पताल के पीछे कचरे के ढेर पर फेंककर उसमें आग लगा दी। आग की लपट इतनी तेज हो गई कि परिसर के बाहर तक दिखने लगी। आग की लपटें देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कचरे के ढेर पर हजारों की अधजली दवा सोडियम क्लोराइड, नोजल सॉल्यूशन, गर्भ निरोधक गोलियां, लिग्नोकेन मलहम, हाड्रोक्लोराइड मलहम, आइवी सेट, सलाइन सेट, लिग्नोकैन वाइल, ओआरएस पाउडर, मेनोटोल सलाइन, पैरासीटामोल आदि बिखरी पड़ी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. आरपी वर्मा का कहना है कि कोई आवश्यक दवा नहीं जलाई गई है। वेस्टेज कचरा जलाया गया है। जब उन्हें जली हुई दवाओं का फोटो दिखाया गया तो उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य प्रबंधक और स्टोर कीपर से बात करेंगे। अगर जानबूझ कर कोई दवा जलाने की बात सामने आई तो दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed