फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   measles spread in the village, nine sick

जयसिंह गांव में फैला खसरा, नौ बीमार

Sat, 18 Jun 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 18 Jun 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
measles spread in the village, nine sick
खसरे से पीड़ित बच्चे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जय सिंह गांव में गंदगी के चलते खसरे का प्रकोप बढ़ा है। गांव के नौ लोग इस बीमारी की चपेट में भी हैं। लोगों ने बताया कि गांव में बीमारी फैलने की सूचना सीएचसी सूरतगंज पर दी गई लेकिन अभी तक कोई भी चिकित्सक गांव नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


विकास खंड सूरतगंज के गांव जय सिंह ने पिछले एक सप्ताह से खसरे का प्रकोप है। इसकी चपेट में आकर गांव के अभिषेक (13), रवि (15), विनोद कुमार (17), पांचू (6), रुचि (8), हिमांशु (13) सहित कई लोग अन्य बीमार हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में फैली गंदगी के चलते संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


खसरे की चपेट में आकर कई बीमार हैं। इसकी सूचना सीएचसी सूरतगंज पर भी दी गई। लेकिन अभी तक कोई भी चिकित्सक उपचार के लिए नहीं आया। ब्लॉक स्तर पर भी गांव में सफाई कराए जाने की मांग की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिली है। जल्द ही चिकित्सक भेज कर बीमार लोगों को उपचारित कराया जाएगा। - डॉ. मुकुंद वर्मा, प्रभारी चिकित्सक सीएचसी सूरतगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed