फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   MCC breaks new record in barabanki, 35 case

आचार संहिता उल्लंघन ने बीते चार चुनावों का तोड़ा रिकार्ड

Sun, 06 Mar 2022 12:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
MCC breaks new record in barabanki, 35 case
बाराबंकी। विधानसभा चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन ने बीते दो विधानसभा व दो लोकसभा चुनाव का आंकड़ा भी पार कर दिया। बीते चार चुनाव में पूरे जिले में जहां कुल 30 आचार संहिता उल्लंघन के मामले दर्ज हुए। वहीं अकेले विधानसभा चुनाव 2022 में सत्ता पक्ष के विधायक, पूर्व मंत्री से लेकर लग्जरी वाहनों पर प्रचार सामग्री मिलने तक पर मुकदमा दर्ज किया। इसमें जिले के ही नहीं दो मुकदमे दूसरे जिले के प्रत्याशियों की प्रचार सामग्री मिलने पर दर्ज किए गए।
विज्ञापन

प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले में जहां छह विधानसभा क्षेत्र हैं, वहीं जिले की सीमा पड़ोसी आठ जिलों की सीमा से मिली हुई है। विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही जिला व पुलिस प्रशासन ने आचार संहिता का पालन कराने को मुस्तैद हो गई। सबसे अधिक 10 मुकदमे विधानसभा कुर्सी में दर्ज हुए। जिसकी शुरूआत मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में विधायक व आयोजक पर बिना अनुमति के कलश यात्रा निकालने का दर्ज किया गया।
विज्ञापन

फिर सपा प्रत्याशी की बेटी पर रैली निकालने, पिछड़ा समाज पार्टी के प्रत्याशी पर रूपये बांटने, प्रमुख दलों की प्रचार सामग्री व बिना अनुुमति सभा के मामले दर्ज हुए। सीतापुर महमूदाबाद के सपा प्रत्याशी की प्रचार सामग्री भी सचल दल की टीम व पुलिस ने पकड़ी। उसके बाद विधानसभा दरियाबाद व बाराबंकी में आठ- आठ मुकदमे दर्ज हुए। इसमें बिना अनुमति कार्यालय का उद्घाटन, आर्शीवाद रैली, वाहन रैली के साथ बिना अनुमति चुनावी सभाएं कराने तथा मतदान करते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मुकदमे सचल दल प्रभारी व पुलिस ने दर्ज कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगर विधानसभा में ब्लॉक प्रमुख पर धार्मिक उन्माद भड़काने बिना अनुमति रैली निकालने व वोट डालते फोटो वायरल करने समेत सात मुकदमे दर्ज किए गए। जबकि हैदरगढ़ विधानसभा में अमेठी जिले के सपा प्रत्याशी की प्रचार सामग्री तो जैदपुर विधानसभा में वोटिंग करते हुए खींची गई फोटो सोशल मीडिया पर डालने का मुकदमा दर्ज हुआ। जबकि जिले में विधानसभा चुनाव 2012 में आचार संहिता उल्लंघन के पांच, वर्ष 2017 के चुनाव में आठ, लोकसभा चुनाव 2014 में आठ तथा वर्ष 2019 के चुनाव में नौ मुकदमे दर्ज किए गए थे।

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/ चुनाव प्रभारी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से ही आचार संहिता का पूरी तरह पालन कराया गया। 35 मुकदमे विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज कराए गए। जिनकी संख्या बीते चार चुनाव में दर्ज मुकदमों से भी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed