{"_id":"5a4e63c54f1c1b0e788b69cd","slug":"mauraya-offended-on-wrong-information-in-poster","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर में गलत सूचना पर मंत्री ने दो अफसरों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर में गलत सूचना पर मंत्री ने दो अफसरों का वेतन रोका
Amarujala Bureau
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
दो अफसर नपे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या श्रमिकों के पंजीकरण शिविर का शुभारंभ करने पहुंचे तो वहां लगे पोस्टर में विभाग की जानकारी गलत दर्ज होने पर भड़क गए। पहले तो पूछताछ की लेकिन सही जवाब नहीं मिलने पर मंच से ही दो मंडलीय अधिकारियों का वेतन रोकने का आदेश दे डाला। इतना ही नही कार्रवाई के एलान के बाद भी पोस्टर वहां से नहीं हटाए गए।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को यह कार्रवाई शहर के नाका सतरिख स्थित लेबर अड्डे पर श्रमिकों के पंजीकरण शिविर का शुभारंभ के दौरान हुआ। विभागीय मंत्री के आने को लेकर बुधवार से ही जिला व मंडल स्तर के अधिकारियों ने तैयारियां की थी। बृहस्पतिवार को कार्यक्रम स्थल पर पहुुंचे मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने जब वहां पर विभाग द्वारा श्रमिकों के हित में योजनाओं के लगाए गए पोस्टर पर नजर डाली तो शिशु हित लाभ योजना में बेटी के जन्म पर लाभार्थी को मिलने वाले 15 हजार रुपए की जगह 12 हजार व बेटे के जन्म पर 12 हजार की जगह 10 हजार रुपए दर्शाया हुआ पाया।
विज्ञापन
इस पर मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने नाराजगी व्यक्त कर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए मौके पर ही मंच से उपश्रमायुक्त फैजाबाद राजेश कुमार व फैजाबाद के श्रमायुक्त संतोष कुमार का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दे दिया। अधिकारियों की इस गलती पर उन्होंने नाराज होकर कहा कि अधिकारी विभाग की फजीहत कर रहे हैं। मंत्री की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। गौर करने वाली बात तो यह है कि इस कार्रवाई के बाद भी अफसरों ने उस पोस्टर को हटाना जरुरी नहीं समझा। कुछ क्षण के बाद जब मंत्री ने उस गलत पोस्टर को हटाने के सख्ती से निर्देश दिए तब अधिकारियों ने आनन-फानन में हटाया।
विज्ञापन