फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Mastermind of warehouse theft in Barabanki arrested in police encounter injured by bullet in leg

Barabanki News: वेयरहाउस चोरी का मास्टरमाइंड पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

Wed, 22 Jan 2025 11:41 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 22 Jan 2025 11:41 AM IST
सार

बाराबंकी में वेयरहाउस चोरी का मास्टरमाइंड और 15 हजार का इनामी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। पैर में गोली लगने से यह घायल हो गया है। 

विज्ञापन
Mastermind of warehouse theft in Barabanki arrested in police encounter injured by bullet in leg
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में मंगलवार की रात करीब 1 बजे पुलिस और स्वाट की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान वेयरहाउस चोरी कांड के मुख्य आरोपी लवकुश उर्फ मिथुन के रूप में हुई। इस पर 15 हजार का ईनाम भी घोषित था।  

विज्ञापन


मुठभेड़ देवा कोतवाली क्षेत्र के किसान पथ सर्विस लेन पर गढ़ी मोड़ के पास हुई। पुलिस के अनुसार देर रात सूचना मिली कि गढ़ी मोड़ के पास लवकुश मौजूद है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देख आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके पास एक तमंचा व कारतूस बरामद हुई है। 

विज्ञापन

फतेहपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है

पकड़ा गया आरोपी लवकुश, फतेहपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इस पर चोरी, गैंगस्टर एक्ट व एनडीपीएस एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। वेयरहाउस चोरी मामले में पुलिस अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि लवकुश इस घटना का मास्टरमाइंड था। उसे पकड़ लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed