{"_id":"6a5bded56b87d93b090b58cd","slug":"massive-fire-at-auto-parts-and-engine-oil-warehouse-two-and-a-half-hours-of-panic-barabanki-news-c-315-1-brp1006-174596-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: ऑटो पार्ट्स व इंजन ऑयल गोदाम में भीषण आग, ढाई घंटे दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: ऑटो पार्ट्स व इंजन ऑयल गोदाम में भीषण आग, ढाई घंटे दहशत
Sun, 19 Jul 2026 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के व्यस्ततम लखपेड़ाबाग चौराहे के पास स्थित जय दुर्गा ऑटो पार्ट्स व इंजन ऑयल की दुकान के ऊपर बने गोदाम में शनिवार सुबह शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा गोदाम धुएं और लपटों से घिर गया। अफरातफरी व दहशत के बीच गोदाम से सटे छोटे बच्चों के निजी स्कूल को तत्काल खाली कराया गया।
ठीक सामने से गुजरे लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। दमकल की छह गाड़ियों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कारोबारी को करीब 80 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
शहर निवासी सुशील कुमार की लखपेड़ाबाग चौराहे के निकट बड़ी दुकान है। दुकान के ऊपर बने गोदाम में बाइक के टायर, सीट कवर, गए व पुराना इंजन ऑयल की खेप, प्लास्टिक का सामान और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी थी। सुबह करीब 11 बजे आसपास के दुकानदारों ने गोदाम से धुआं उठते देखा। कुछ ही मिनटों में धुआं गाढ़ा हो गया और आग की ऊंची लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन
लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। करीब 15 मिनट में दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने हाईवे का यातायात रोककर आसपास का इलाका खाली कराया। ठीक बगल स्कूल में मौजूद बच्चे दहशत में आ गए। तत्काल बच्चों को कक्षाओं से बाहर निकाल छुट्टी दे दी गई। उधर, गोदाम में रखे ज्वलनशील सामान के कारण आग पर काबू पाना बेहद मुश्किल हो गया।
दमकल कर्मियों के पानी डालते ही आग फिर भड़क उठती थी। करीब सवा घंटे तक लगातार प्रयास के बाद आग कुछ शांत हुई, लेकिन तब तक दमकल वाहनों का पानी समाप्त हो गया। इसी बीच आग ने फिर विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे करीब आधे घंटे तक स्थिति नियंत्रण से बाहर होती नजर आई। इसके बाद अन्य स्थानों से दमकल की तीन और गाड़ियां बुलाई गईं।
दमकल कर्मियों ने सीढ़ी के सहारे गोदाम की पिछली ओर पहुंचकर दीवार तोड़ी और भीतर से पानी की बौछार शुरू की। इसके बाद दोपहर करीब 1:30 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिमेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या बिजली लाइन से निकली चिंगारी के कारण आग लगी। मामले की जांच की जा रही है। आग बुझाने में उनका हाथ आंशिक रूप में झुृलस गया।