फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Marrying a young man from another community in Barabanki was expensive girl head was shaved and rotated in the village

शर्मनाक: बाराबंकी में दूसरे समुदाय के युवक से विवाह करना पड़ा महंगा, युवती का सिर मुंडवा कर गांव में घुमाया

Tue, 22 Jun 2021 03:52 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 22 Jun 2021 03:52 PM IST
सार

फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दो अलग-अलग समुदाय के युवक व युवती में काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के माता-पिता न होने के कारण वह अपनी दादी के यहां रहती थी। वहीं युवक के भी माता-पिता न होने के चलते वह गांव में जर्जर पड़े सचिव आवास में रहकर मेहनत-मजदूरी करता था। दोनों बालिग होने के कारण रविवार की सुबह गांव में स्थित एक धार्मिक स्थल पर उन्होंने विवाह कर लिया। 

विज्ञापन
Marrying a young man from another community in Barabanki was expensive girl head was shaved and rotated in the village
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिलाओं के साथ अभी भी समाज में किस तरह से भेदभाव किया जाता है उसका एक ताजा मामला बाराबंकी जिले में सामने आया है। यहां पर एक युवती ने जब दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम विवाह कर लिया तो इससे नाराज उसके परिजनों ने युवती के सिर के बाल मुंडवाने के साथ उसको पूरे गांव में घुमा दिया। 
विज्ञापन


मामला जब सुर्खियों में आया तो सक्रिय हुई पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेते हुए आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दो अलग-अलग समुदाय के युवक व युवती में काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 
विज्ञापन


युवती के माता-पिता न होने के कारण वह अपनी दादी के यहां रहती थी। वहीं युवक के भी माता-पिता न होने के चलते वह गांव में जर्जर पड़े सचिव आवास में रहकर मेहनत-मजदूरी करता था। दोनों बालिग होने के कारण रविवार की सुबह गांव में स्थित एक धार्मिक स्थल पर उन्होंने विवाह कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद युवती अपने प्रेमी के साथ जहां वह रहता था वहां चली गई। इसकी जानकारी जब युवती के परिजनों व रिश्तेदारों को हुई। आक्रोशित परिजन जबरन युवक के घर से सोमवार की सुबह युवती को उठा ले गए। ग्रामीणों के मुताबिक, युवती को घर ले जाकर काफी मारापीटा और उसके सिर के बाल मुंडवा दिए। 

इसके बाद एक विशेष समुदाय की बस्ती में उसको घुमाया गया। इसकी सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने युवती के परिवार के तीन सदस्यों को हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में लेने के बाद युवती की तहरीर पर आठ लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed