{"_id":"67b77f3002d8e322ca07e535","slug":"married-womans-dead-body-found-on-bed-accused-of-dowry-death-barabanki-news-c-315-1-brp1006-133759-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बिस्तर पर मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बिस्तर पर मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप
Fri, 21 Feb 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। रामनगर के अशोकपुर चाचू सराय गांव में बुधवार रात करीब दो बजे शिव प्रकाश वर्मा की पत्नी शिवानी वर्मा (25) का शव बिस्तर पर लहूलुहान हालात में मिला। मृतका के गले व आंख के नीचे चोट के निशान थे। गोंडा से पहुंचे परिजनों की तहरीर पर रामनगर कोतवाली में पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गोंडा के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के नयापुरवा गांव निवासी राजदेव वर्मा के अनुसार उनकी बेटी शिवानी वर्मा की शादी 10 मई 2023 को रामनगर के अशोकपुर चाचूसराय गांव निवासी शिव प्रकाश वर्मा से हुई थी। शादी के एक महीने बाद से ही पति और ससुराल वाले दहेज में कार के साथ पांच लाख रुपये की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे थे। बुधवार रात करीब दो बजे शिवानी के जेठ ने मायके फोन कर शिवारी की मौत की सूचना दी। शिवानी की बड़ी बहन की शादी भी रामनगर के देवली गांव में हुई है। इस कारण सूचना पाकर सबसे पहले वहीं मौके पर पहुंची।
घर के अंदर बिस्तर पर शिवानी का शव पड़ा मिला। इसके चेहरे व गले पर चोट के निशआन भी थे। कुछ ही देर में गोंडा से भी परिजन पहुंच गए। मृतका के भाई लवकुश ने बताया कि उसकी बहन की हत्या दहेज की मांग पूरी न करने के कारण की गई है। एसएचओ रामनगर अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पिता की तहरीर पर पुलिस पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मृतका के गले में भी चोट के निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।