{"_id":"67dc5de425e92d9a72000cb5","slug":"married-a-hindu-girl-threatened-her-family-barabanki-news-c-315-1-brp1006-135551-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: हिंदू युवती से किया निकाह, परिजनों को धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: हिंदू युवती से किया निकाह, परिजनों को धमकाया
Thu, 20 Mar 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 20 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के एक मोहल्ले से लापता हुई हिंदू युवती 15 दिन बाद सीतापुर में गैर समुदाय के युवक हरसत के घर पर मिली। परिजनों का आरोप है कि युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर पहले धर्म बदलवाया फिर निकाह कर लिया। अब उसे बेचने की फिराक में है। पुलिस युवक व उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
युवती के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पुत्री लखनऊ के मटियारी में कपड़े की दुकान पर काम करती थी। 26 फरवरी को घर से निकलने के बाद वह लापता हाे गई। परिजन उसे खोजते रहे और इस बीच युवती ने बताया कि वह महीने में एक बार ही घर आ सकती है मगर होली में भी नहीं आई। 11 मार्च को परिजनों ने एक युवक के साथ युवती की नकाब पहने फोटो इंस्टाग्राम पर देखी तो दंग रह गए। पता लगाते हुए परिजन सीतापुर के खैराबाद पहुंचे। जहां उनकी पुत्री हसरत नामक युवक के घर पर मिली।
परिजनों का आरोप है कि युवक व उसके घरवालों ने उन्हें पुत्री से मिलने नहीं दिया। साथ ही चुप न रहने पर जान से मार देने की धमकी भी दी। पिता ने बेटी की जान को खतरा बताते हुए उसके बेचे जाने की आशंका भी जताई है। शहर कोतवाल अमित प्रताप सिंह ने बताया कि हसरत व उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।