{"_id":"6ab58533fece84cc080787a4","slug":"many-trains-affected-on-gorakhpur-gonda-rail-section-on-26-27-barabanki-news-c-315-1-brp1006-180183-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर 26-27 को कई ट्रेनें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर 26-27 को कई ट्रेनें प्रभावित
Fri, 25 Sep 2026 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग की कमीशनिंग के लिए 26 और 27 सितंबर को नॉन-इंटरलॉक कार्य होगा। इसका असर बाराबंकी से होकर गुजरने वाली ट्रेनों पर भी पड़ेगा। कुछ ट्रेनें निरस्त रहेंगी, जबकि कई का मार्ग बदला गया है और कुछ प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव भी स्थगित रहेगा।
गोंडा से 26 व 27 सितंबर को चलने वाली 55091 गोंडा-सीतापुर सिटी और सीतापुर सिटी से 27 व 28 सितंबर को चलने वाली 55092 सीतापुर सिटी-गोंडा सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। ये ट्रेनें बुढ़वल स्टेशन पर भी रुकती हैं।
24 सितंबर को यशवंतपुर से चलने वाली 15024 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस बाराबंकी-गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर होकर चलेगी। इसके चलते अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, मनकापुर और बस्ती में ठहराव नहीं होगा। 27 सितंबर की 22549 गोरखपुर-प्रयागराज वंदे भारत मनकापुर-गोंडा-बाराबंकी होकर चलेगी और अयोध्या धाम में नहीं रुकेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा 15949 डिब्रुगढ़-गोमती नगर, 15909 डिब्रुगढ़-लालगढ़, 15561 दरभंगा-गोमती नगर, 15707 कटिहार-अमृतसर और 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस के मार्ग में भी बदलाव किया गया है। इन ट्रेनों के कई स्टेशनों पर ठहराव प्रभावित रहेगा।
बाराबंकी स्टेशन के अधीक्षक अरुण रायजादा ने यात्रियों से अपील की कि यात्रा से पहले ट्रेन के संचालन, मार्ग और ठहराव की स्थिति अवश्य अपडेट कर लें।