{"_id":"69d80d882921bef4d902f1b8","slug":"man-and-his-girlfriend-arrested-for-extorting-rs-15-lakh-from-manager-barabanki-news-c-315-1-brp1006-163855-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: प्रबंधक से 15 लाख वसूलने वाला युवक व प्रेमिका गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: प्रबंधक से 15 लाख वसूलने वाला युवक व प्रेमिका गिरफ्तार
Fri, 10 Apr 2026 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। असंद्रा इलाके के एक डिग्री कॉलेज के प्रबंधक को हनीट्रैप में फंसाकर 15 लाख रुपये की धनराशि वसूलने वाले युवक और उसकी प्रेमिका को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित प्रबंधक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात एक युवती से हुई, जिसने धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ाईं। इसी दौरान युवती ने उनका अश्लील वीडियो बना लिया। आरोप है कि इस साजिश में युवती का प्रेमी भी शामिल था, जो जैदपुर क्षेत्र का रहने वाला है। दोनों ने मिलकर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर प्रबंधक को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। बीते करीब पांच महीनों में आरोपी स्कूल प्रबंधक से 15 लाख रुपये की वसूली कर चुके थे। बुधवार को आरोपी युवक दो लाख रुपये और लेने के लिए पहुंचा था।
इसी दौरान किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। एसएचओ आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग में गिरफ्तार आशीष व उसकी प्रेमिका से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
इसी दौरान किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। एसएचओ आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग में गिरफ्तार आशीष व उसकी प्रेमिका से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन