{"_id":"5a6e00264f1c1bcb268b6e34","slug":"mahadeva-mahotsav-ends","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतिशबाजी के बीच महादेवा महोत्सव का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतिशबाजी के बीच महादेवा महोत्सव का समापन
Amarujala Bureau
Updated Sun, 28 Jan 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
बेहतरीन पेशकश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते 22 जनवरी से चल रहा प्रसिद्व महादेवा महोत्सव आर्कषक आतिशबाजी के बीच सम्पन्न हो गया। मुख्य अतिथि के रुप में एसपी अनिल कुमार सिंह ने आतिशबाजी की शुरुआत की। अंतिम दिन ऑडीटोरियम में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आयोजन किया गया। राष्ट्रीय कथक संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा शिवोह्म, ठुमरी, धमार व सरगम आदि विधाओं पर आधारित सुंदर प्रस्तुतियां दी जिसको लोगों ने खूब सराहा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय कथम मंच के कलाकार विकास पाण्डेय, हुमा शाहू, अपर्णा मिश्रा, सुमति मिश्रा, काब्या, देवांशी, प्रीति, आरोहिणी, मोनिका, सिमरन, देवी, गोबिंदा, अनेस व विकास आदि कलाकारों ने भगवान शिव की स्तुति को कथक नृत्य की मोहक गतियों के माध्यम से प्रस्तुत किया। वहीं इन्हीं कलाकारों द्वारा ठुमरी श्रंगार रस पर कृष्ण और राधा के प्रेम का मनमोहक चित्रण प्रस्तुत किया। इसके बाद गायन कलाकार डा. अनिल त्रिपाठी, तनुज श्रीदास ने संगीत रस धारा में एक से एक संदर भजन की प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन
इसी के साथ देश भक्ति गीत भी प्रस्तुत किए। इस दौरान सहयोगी कलाकार दिनेश मिश्रा ने तबला, अविनाश चंद्र ने सिंथसाइजर, शिव शम्भू शुक्ल ने ढोलक और नाल से संगीत को गति प्रदान की। देर शाम तक सांस्कृतिक कार्यक्रम से ऑडीटोरियम श्रोताओं व दर्शकों से भरा रहा। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह रहे। इस मौके पर जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी, विधायक शरद अवस्थी, विधायक उपेंद्र रावत, एडीएम अनिल सिंह, एसडीएम, सीओ आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद सभी कलाकारों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन