{"_id":"604917998ebc3ec39577e987","slug":"mahadeva-barabanki-news-lko568937367","type":"story","status":"publish","title_hn":"महादेवा में मस्ती, भक्ति और श्रद्धा की बही त्रिवेणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महादेवा में मस्ती, भक्ति और श्रद्धा की बही त्रिवेणी
विज्ञापन
बाराबंकी। लोधेश्वर महादेवा मेले में कुछ इस तरह ढोलक की थाप पर थिरक रहे भोले के भक्त।
- फोटो : BARABANKI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महादेवा (बाराबंकी)। पैरों में घुंघरू बाधे, सिर पर टोपी पहने, कांधे पर कांवड़ लिए व बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारे लगाते कांवड़ियों ने महादेवा में डेरा जमा लिया है। श्रीलोधेश्वर महादेवा में बुधवार मध्यरात्रि के बाद कपाट खुलते ही कतारबद्ध शिवभक्त देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करेंगे। महाशिवरात्रि से एक दिन पूर्व बड़ी तादात में साइकिल, बाइक, ट्रैक्टर व वाहनों से शिवभक्त व कांवड़िए जयकारा लगाते भक्ति गीत गाते पहुंचे। कई शिवभक्तों ने दंडवत परिक्रमा की।
श्रीलोधेश्वर महादेवा में इनदिनों चारों ओर मस्ती, भक्ति और श्रद्धा की त्रिवेणी बह रही है। शिवभक्तों का उत्साह चरम पर है। कोई जलाभिषेक कर तो कोई वहां पहुंचते ही झूमने लगता है। श्रीलोधेश्वर महादेवा में शिव बरात जैसा नजारा दिख रहा है। शिवभक्तों की मस्ती देखते ही बन रही है। कोई चिलम खरीद रहा है तो कोई भोंपू।
कांधे पर कांवड़ लिए पैदल शिवभक्त तो कोई साइकिल से तो कोई ट्रैक्टर पर गाजे-बाजे के साथ भजन गाते महादेवा पहुंच रहा है। श्रीलोधेश्वर महादेवा पहुंचे शिवभक्तों ने महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए डेरा डाल दिया है। नीलकंठ के जयकारों से महादेवा परिसर ही नहीं आसपास का इलाका शिवमय हो गया है। मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों व पुलिस गश्त के जरिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
शिवभक्तों ने लगाए जगह-जगह भंडारे
लोधेश्वर महादेवा में शिवभक्तों ने भंडारे लगाकर प्रसाद वितरण किया। बुढ़वल चौराहा, रामनगर ब्लॉक के गेट पर और महादेवा ऑडीटोरियम के पास शिवभक्तों ने भंडारे का आयोजन कर सब्जी, पूड़ी, बूंदी आदि का वितरण किया।
11 हजार दीपों से जगमगाएगा पक्का तालाब
तहसील सिरौलीगौसपुर के अगानपुर में स्थित प्राचीन पक्का तालाब पर महाशिवरात्रि पर दीपोत्सव होगा। तालाब के बगल में एक प्राचीन शिवलिंग भी स्थित है जो पृथवेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है। आयोजक अजय लाला ने बताया कि यहां पर ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह दीये जलाए जाएंगे।
एएसपी व तीन सीओ ने संभाला मोर्चा
महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के दौरान मंदिर से लेकर मेला परिसर तक एक एएसपी और तीन सीओ मोर्चा संभाल रहे हैं। इसके अलावा सीसीटीवी व ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। मेले में डॉग स्क्वायड व बम निरोधक दस्ता भी संदिग्ध वस्तुओं की जांच कर रहा है। यहां पर तीन इंस्पेक्टर, 14 एसओ, 10 सब इंस्पेक्टर, 102 हेड कांस्टेबल, 160 कांस्टेबल, 400 महिला कांस्टेबल, 80 ट्रैफिक पुलिस कर्मी, 26 एम्बुलेंस, दो डॉग स्क्वायड व एक बम डिस्पोजल टीम व दो कंपनी पीएसी तैनात है।
शहर से महादेवा तक वाहनों का आवागमन बंद
महाशिवरात्रि के मौके पर शहर से लेकर महादेवा तक बहराइच हाईवे पर छोटे व भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। मार्ग से सिर्फ साइकिल व बाइक सवार लोगों को जाने की अनुमति है। इसके लिए जगह-जगह पर बनाए गए बैरियर पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।