फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Mahadev pond illuminated with lights on Dev Deepawali 0

Barabanki News: देव दीपावली पर रोशनी से जगमगाया महादेव तालाब

Mon, 27 Nov 2023 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 27 Nov 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Mahadev pond illuminated with lights on Dev Deepawali 0
फतेहपुर (बाराबंकी)। दूधिया प्रकाश से नहाया मंदिर परिसर व उसमें आस्था के दीपक जलाते हजारों श्रद्धालु। पवित्र सरोवर में बहते दीपक, आकर्षक झालरों का यह नजारा कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या व देव दीपावली महोत्सव के अवसर पर कस्बे के प्रसिद्ध मंदिर श्री शक्तिधाम महादेव तालाब का था। इस दौरान करीब 1,25,000 दीप जलाए गए।
विज्ञापन


कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या के अवसर पर नगर के श्री शक्तिधाम महादेव तालाब मंदिर परिसर में कार्तिक पूर्णिमा महोत्सव व देव दीपावली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतिष्ठाचार्य पं. अखिलेशचंद्र शास्त्री ने जैसे ही विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ कार्यक्रम का आगाज किया तो कस्बे के हजारों श्रद्धालुओं का जत्था महादेव तालाब जाने के लिए उमड़ने लगा।
विज्ञापन


कस्बे में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिएए हर श्रद्धालु को इस दिन का बेसब्री से इंतजार था। देर शाम तक चले देव दीपावली कार्यक्रम में पवित्र सरोवर के चहुंओर श्रद्धालुओं ने 1,25,000 दीपक जलाए, जिससे पूरा तालाब परिसर रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम का सानिध्य महामंडलेश्वर हंसानंद जी द्वारा किया गया। इस मौके पर भाजपा की पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, राजीव नयन तिवारी, अनिल मिश्रा, मोहन रस्तोगी आदि मौजूद रहे। उधर, देव दीपावली उत्सव के मौके पर साईं पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मंदिर परिसर में बर्फ से भगवान शिव व नंदी का स्वरूप तैयार किया, जो आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed