फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Made history, saved 20 thousand crores in a year

Barabanki News: रचा इतिहास, सालभर में बचाए 20 हजार करोड़

Wed, 30 Apr 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 30 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Made history, saved 20 thousand crores in a year
बाराबंकी। कभी घरों के अंदर तक सीमित रहने वाली महिलाएं अब प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नया आयाम देने में जुटी हैं। यूपी की महिलाओं ने अपने बूते बीते एक साल में 20 हजार करोड़ रुपये की बचत करके यह साबित कर दिया कि आत्मनिर्भर भारत की असली नींव गांव और कस्बों में है।
विज्ञापन

यह चमत्कारी आंकड़ा प्रधान महिला अभिकर्ताओं व आम महिलाओं की उस मेहनत, समर्पण और आर्थिक सजगता का परिणाम है, जो महिलाओं ने अपने दैनिक जीवन में दिखाया। कहीं खेतों में काम करने वाली महिलाएं तो कहीं छोटे-मोटे रोजगार करने वाली गृहणियां, सबने रोज के खर्च में कटौती कर 5 से 10 रुपये प्रतिदिन बचाकर यह मुकाम हासिल किया।
विज्ञापन

बचत के मामले में गाजीपुर जिला शीर्ष पर रहा, जबकि अलीगढ़ आखिरी पायदान पर। अलीगढ़ को बचत को जो लक्ष्य दिया गया उसका करीब 11.84 प्रतिशत ही पूरा हो पाया। राजधानी से सटे बाराबंकी की महिलाओं ने बचत के मामले में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया। यहां महिलाओं की सक्रियता और सरकारी योजनाओं का मेल देखने को मिला। बाराबंकी में करीब 194 महिलाओं को प्रधान महिला अभिकर्ता के रूप में चयनित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए जिले का बचत लक्ष्य 97 करोड़ रुपये था, फरवरी 2024 से फरवरी 2025 तक 39 प्रतिशत अधिक यानी 135 करोड़ रुपये की बचत जिले के खाते में दर्ज हुई। बाराबंकी की जिला बचत अधिकारी श्रद्धा ने बताया कि यहां महिलाएं अब पुरुषों से कहीं ज्यादा जागरूक हैं। रोज 10-20 रुपये भी जमा कराए जा रहे हैं। यह बचत नहीं, आर्थिक आजादी की ओर एक बड़ा कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed