फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Lucknow tops in wrestling cluster, Barabanki second

Barabanki News: कुश्ती क्लस्टर में लखनऊ अव्वल, बाराबंकी को दूसरा स्थान

Wed, 26 Jun 2024 03:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 26 Jun 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Lucknow tops in wrestling cluster, Barabanki second
बाराबंकी। पुलिस लाइन में मंगलवार को हुई लखनऊ जोन की 29वीं अंतरजनपदीय कुश्ती क्लस्टर खेलकूद प्रतियोगिता में लखनऊ का दबदबा रहा। महिलाओं ने भी इसमें अपना पूरा दमखम दिखाया। एक को छोड़ सभी खेलों में लखनऊ प्रथम रहा जबकि बाराबंकी को दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

सुबह एसपी दिनेश कुमार सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्हाेंने खेल में प्रतिभाग करने वाले पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेल भावना को सर्वोपरि बताया। एसपी ने एएसपी उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा, एएसपी दक्षिणी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह के साथ खिलाड़ियों के दांव पेंच देखे। प्रतियोगिता में लखनऊ जोन के खीरी, अमेठी, सुलतानपुर, सीतापुर, रायबरेली, उन्नाव, हरदोई, बाराबंकी, अम्बेडकरनगर, अयोध्या एवं लखनऊ कमिश्नरेट की कुल 11 टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें महिलाओं की कुश्ती में कमिश्नरेट लखनऊ प्रथम तो बाराबंकी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पुरुषों की कुश्ती में भी कमिश्नरेट लखनऊ को प्रथम स्थान व बाराबंकी ने द्वितीय स्थान मिला। बाक्सिंग महिला में भी लखनऊ के पुलिसकर्मियों ने अपना लोहा मनवाया और यहां भी बाराबंकी दूसरे स्थान पर रही। बाक्सिंग (पुरुष) में भी ठीक यहीं परिणाम रहा।
विज्ञापन

आर्म रेसलिंग पुरुष में अंबेडकरनगर ने उलटफेर करते हुए लखनऊ को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान पाया। लेकिन आर्म रेसलिंग महिला में कमिश्नरेट लखनऊ प्रथम स्थान व बाराबंकी ने द्वितीय स्थान पर रहा। विजेता खिलाड़ियों को प्रतिसार निरीक्षक सुभाषचंद्र मिश्रा की मौजूदगी में प्रमाण पत्र व शील्ड प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed