{"_id":"668c89475c6e1c5c5c0dd0ea","slug":"lucknow-kursi-mahmudabad-road-will-be-improved-rs-80-crores-received-barabanki-news-c-315-1-brp1006-120159-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: चमाचम होगा लखनऊ-कुर्सी-महमूदाबाद मार्ग, 80 करोड़ मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: चमाचम होगा लखनऊ-कुर्सी-महमूदाबाद मार्ग, 80 करोड़ मिले
Tue, 09 Jul 2024 06:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 09 Jul 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। राजधानी लखनऊ को बाराबंकी व सीतापुर जिले से जोड़ने वाले लखनऊ-कुर्सी-महमूदाबाद राजमार्ग के दिन बहुरने जा रहे हैं। बाराबंकी के हिस्से में पड़ने वाली करीब 32 किमी लंबी सड़क को 10 मीटर चौड़ी व आबादी में फोरलेन बनाने की कार्यवाही शुरु हो गई है। शासन ने 80 करोड़ रुपये का बजट आवंटित कर दिया है। सड़क निर्माण के लिए बिजली के खंभों को विस्थापित करने व 6400 पेड़ काटने में करीब 85 करोड़ खर्च होंगे। जल्द ही निर्माण शुरू होने की उम्मीद है।
लखनऊ से बाराबंकी जिले के कुर्सी थाना क्षेत्र से होते हुए सीतापुर के महमूदाबाद तक जाने वाली सड़क की लंबाई करीब 55 किमी है। निंदूरा, बड्डूपुर, फतेहपुर, घुंघटेर व भगौली समेत जिले के उत्तर-पश्चिमी हिस्से के लोग व सीतापुर जिले के महमूदाबाद, बिसवां, रामपुर मथुरा व रेउसा क्षेत्र के लोग भी इसी सड़क से लखनऊ जाते हैं।
छोटे-बड़े सभी वाहन मिलाकर इस सड़क से प्रतिदिन 20 हजार से अधिक वाहन आते-जाते हैं जबकि जिले में इस सड़क के 33 किमी हिस्से से करीब 80 गांव सीधे जुड़े हैं। करीब 10 लाख लोगों को इस सड़क का लाभ मिलता है जबकि लखनऊ, बाराबंकी व सीतापुर जिलों को यह सड़क आपस में जोड़ती भी है।
विज्ञापन
कुछ सालों से सड़क पर यातायात का दबाव काफी बढ़ गया है। कई जगह सड़क जर्जर होने के कारण लोगों को परेशानी होती है। कुर्सी के विधायक साकेंद्र वर्मा ने सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव दिया था। जनवरी में लोक निर्माण विभाग ने करीब 240 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया था जिस पर बजट मंजूर हुआ।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राय बताते हैं कि आबादी में एक मीटर का डिवाइडर जबकि दोनों ओर साढ़े सात-साढ़े सात मीटर सड़क होगी। दो-दो मीटर के किनारे होंगे ताकि हादसे व जाम की समस्या से निजात मिल सके। आबादी व बाजार में सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा।
पावर कॉरपोरेशन व वन निगम उदासीन
सड़क को चौड़ा करने के लिए लोनिवि ने पावर कॉरपोरेशन को पैसा उपलब्ध करा दिया था मगर कॉरपोरेशन खंभों के विस्थापन में उदासीन रहा। इसी प्रकार वन निगम भी पेड़ों की कटान को लेकर सुस्त है। इसे लेकर परेशान लोनिवि के अधिकारियों ने पूरी बात डीएम के सामने रखने का फैसला किया है।