फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Lucknow-Kursi-Mahmudabad road will be 10 meters wide with Rs 242 crore

Barabanki News: 242 करोड़ से 10 मीटर चौड़ी होगी लखनऊ-कुर्सी-महमूदाबाद रोड

Thu, 11 Jan 2024 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 11 Jan 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Lucknow-Kursi-Mahmudabad road will be 10 meters wide with Rs 242 crore
लखनऊ से कुर्सी, बड्डूपुर, महमूदाबाद जाने वाला मार्ग। 
बाराबंकी। लखनऊ से निकलने के बाद कुर्सी क्षेत्र से होते हुए सीतापुर जिले के महमूदाबाद तक जाने वाले राजमार्ग का जिले में पड़ने वाले करीब 33 किमी लंबे हिस्से को चौड़ा किया जाएगा। लगातार बढ़ते हुए यातायात को देखते हुए यह सड़क 10 मीटर चौड़ी की जाएगी। प्रमुख अभियंता के यहां से इस्टीमेट को मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन

लखनऊ से जिले के कुर्सी थाना क्षेत्र से होते हुए सीतापुर के महमूदाबाद तक जाने वाली सड़क की लंबाई करीब 55 किमीं है। निंदूरा, बड्डूपुर, फतेहपुर, घुंघटेर, भगौली समेत जिले के उत्तर पश्चिमी हिस्से के लोग व सीतापुर जिले के महमूदाबाद, बिसवां, रामपुर मथुरा, रेउसा क्षेत्र के लोग भी इसी सड़क से लखनऊ जाते हैं। छोटे-बड़े सभी वाहन मिलाकर इस सड़क से 20 हजार से अधिक वाहन आते-जाते हैं। जबकि जिले में इस सड़क के 33 किमी़ के हिस्से से करीब 80 गांव सीधे जुड़े हैं।
विज्ञापन

एक अनुमान के अनुसार करीब 10 लाख लोगों को इस सड़क का लाभ मिलता है। जबकि लखनऊ, बाराबंकी व सीतापुर तीन जिलों को यह सड़क आपस में जोड़ती है। बीते कुछ सालों से सड़क पर यातायात काफी बढ़ गया है। कई जगह सड़क जर्जर होने के कारण लोगों को परेशानी होती है। लोगों की मांग पर कुर्सी के विधायक साकेंद्र वर्मा ने सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव दिया था। जिसपर लोक निर्माण विभाग ने सर्वे कराकर करीब 242 करोड़ रुपये का इस्टीमेट तैयार किया। इसको लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आबादी वाले क्षेत्र में होगा फोरलेन

लखनऊ-कुर्सी-महमूदाबाद रोड को लेकर बनाए गए प्रस्ताव के अनुसार यह सड़क दो लेन में पेव्ड शोल्डर तकनीक से बनाई जएगी। जबकि कुर्सी समेत बाकी क्षेत्रों में जहां भी आबादी या बाजार पड़ेगी सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राय बताते है कि आबादी में एक मीटर का डिवाइडर, जबकि दोनों ओर साढ़े सात-साढ़े सात मीटर सड़क होगी। जबकि दो-दो मीटर के किनारे होंगे। ताकि हादसे व जाम की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed