फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Lucknow becomes overall champion by winning four gold and two silver medals

Barabanki News: चार गोल्ड व दो सिल्वर मेडल जीत लखनऊ बना ओवरऑल चैंपियन

Sun, 15 Sep 2024 03:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 15 Sep 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Lucknow becomes overall champion by winning four gold and two silver medals
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सोनिकपुर में राष्ट्रीय वालीबॉल प्रतियोगिता में चार गोल्ड व दो सिल्वर मेडल जीत कर लखनऊ रीजन ओवरऑल चैंपियन बना। वहीं मार्च पास्ट में शिलांग रीजन की टीम पहले स्थान पर रही। फाइनल में विजेता व उपविजेता टीमों को पुरुस्कृत कर डीएम ने तीन दिवसीय प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सोनिकपुर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय वालीबॉल प्रतियोगिता के अंतिम दिन शनिवार को छह फाइनल मैच खेले गए। बालक वर्ग अंडर 19 में लखनऊ व जयपुर के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। तीन राउंड में पहला सेट जीत कर जयपुर ने बढ़त बनाई। लेकिन लखनऊ टीम ने पलटवाल कर लगातार दो सेटों में बढ़त बनाते हुए फाइनल 2-1 से जीत लिया। जयपुर की टीम रनर चुनी गई। अंडर 17 में लखनऊ ने जयपुर से पहले दोनों सेट में 2-0 से बढ़त बनाकर फाइनल अपने पक्ष में कर लिया। जयपुर की टीम रनर चुनी गई।
विज्ञापन

अंडर 14 में चंडीगढ़ ने लखनऊ पर 2-0 से जीत दर्ज की। चंडीगढ़ विनर व विनर व लखनऊ की टीम रनर रही। वहीं बालिका वर्ग अंडर 19 में भोपाल ने लखनऊ पर 2-शून्य से जीत दर्ज की। अंडर 17 में लखनऊ ने जयपुर से फाइनल 2-0 से जीता। अंडर 14 में लखनऊ विनर व सिलांग की टीम रनर चुनी गई। लखनऊ रीजन की टीम द्वारा चार गोल्ड व दो सिल्वर मेडल जीतने पर ओवरऑल चैंपियन चुना गया। सविता यादव ने अतिथियों का परिचय कराया। संगीत शिक्षिका सुमति यादव के निर्देशन में छा़त्राओं ने डांडिया, रासलीला व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएम सत्येंद्र कुमार ने विजेता टीमों को मेडल व शील्ड भेंट कर पुरस्कृत किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, नवोदय समिति के उपायुक्त बीके सिन्हा, विधायक दिनेश रावत, सहायक आयुक्त सुमन कुमार, वीएस चौहान सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed