फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   lover along with his friends held his girlfriend grandparents hostage and looted them In Barabanki

इंस्टाग्राम पर हुआ इश्क: साथियों संग मिलने आया प्रेमी, दादा-दादी को बंधक बना की लूटपाट; हकीकत सुन घरवाले सन्न

Fri, 07 Feb 2025 05:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 07 Feb 2025 05:48 PM IST
सार

एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि रामविलास शुक्ल की पोती और अमन सिंह की दिल्ली में पढ़ाई के दौरान इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी। दोनों मिलने जुलने लगे थे। विगत वर्ष जुलाई में किशोरी जुलाई में टिकैतनगर आ गई। यहीं पढ़ने लगी। अमन भी दिल्ली से टिकैतनगर आता जाता था। रात में किशोरी घर के ताले की चाभी बाहर रख देती थी।

विज्ञापन
lover along with his friends held his girlfriend grandparents hostage and looted them In Barabanki
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के बाराबंकी निवासी किशोरी को दिल्ली के युवक ने इंस्टाग्राम के माध्यम से प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद अपने तीन साथियों के साथ उससे मिलने उसके घर पहुंचा। यहां किशोरी के घर में लूटपाट की। किशोरी की मदद से उसके दादा-दादी को उसी के सामने बंधक बना दिया। 10 दिन पहले हुई इस वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने किशोरी को बाल अपचारी के रूप में संरक्षण में लिया है। अन्य चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


टिकैतनगर कस्बे के मोहल्ला सरावगी निवासी रामविलास शुक्ला दिल्ली में एक निजी कंपनी से सेवानिवृत होने के बाद पत्नी के साथ टिकैतनगर में ही रहते हैं। उनके पुत्र का परिवार दिल्ली में ही रहता है। 27 जनवरी की रात उनके घर घुसे चार बदमाशों ने दंपति को बंधक बनाकर नगदी और जेवर लूट लिया था। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी रत्नेश पांडे की अगुवाई वाली टीम ने स्वाट और सर्विलास टीम के साथ मिलकर छानबीन की। मैनुअल इंटेलीजेन्स, सीसीटीवी फुटेज एवं डिजिटल डेटा की मदद से घटना का सफल अनावरण करते हुए पुलिस ने महोबा के मूल निवासी मगर वर्तमान में दिल्ली के द्वारिका इलाके के निवासी अमन सिंह, पनकी कानपुर के मूल और वर्तमान में दिल्ली के पालम में रहने वाले सुधीर यादव, दिल्ली के ही सादिक और बिहार के थाना सकरी जिला मधुबनी निवासी धीरज राय को गिरफ्तार करते हुए बुजुर्ग दंपति की पोती को सरंक्षण में लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि 27 जनवरी की रात अमन अपने साथियो, सुधीर, सादिक, धीरज के साथ चाभी से ताला खोलकर घर में घुसे।  वापस जाने के लिए किशोरी से किराए के तौर पर पैसों की मांग की। किशोरी ने दादा जी के बक्से में पैसे रखे होने की बात बताई। फिर चारों ने बक्से का ताला तोड़ने लगे।


इस दौरान रामविलास शुक्ला जग गये तो किशोरी की ही सहमति से बुजुर्ग  के हाथ पांव और मुंह बांध दिए। किशोरी के परिजनों को उसके प्रेम प्रसंग की जानकारी न हो इसलिए उसने किशोरी के दादा रामविलास शुक्ल को बंधक बना दिया, जिससे घटना लूट की प्रतीत हो। अभियुक्त अमन घटना के एक दिन पूर्व भी आया था। पुलिस ने उनके पास से लूट के करीब डेढ़ हजार रुपए व मोबाइल आदि बरामद किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed