Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Lord Ram's life is inspiring

Barabanki News: प्रेरणादायक है भगवान राम का जीवन

Tue, 31 Dec 2024 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 31 Dec 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Lord Ram's life is inspiring
श्हार के जीआईसी ऑडिटाेरियम में श्रीराम कथा सुनते श्रद्धालु।  संवाद
बाराबंकी। जीआईसी ऑडीटोरियम में श्रीराम कथा के पांचवें दिन सोमवार को अतुल कृष्ण भारद्वाज ने धनुष भंग, परशुराम-लक्ष्मण संवाद एवं श्रीराम विवाह के रोचक प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन


अतुल कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि जिस संगठित शक्ति के बल पर वनवासी गिरिवासी बंधुओं ने आपत्तिकाल में हनुमान के नेतृत्व में धर्म की स्थापना और अधर्म के विनाश के लिए कार्य किया, उसी प्रकार सभी भेद-भावों से रहित होकर हम सबको जीवन में कुछ महान कार्य करने की ललक पैदा करनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भगवान कण-कण में विराजमान हैं। प्रसंग को आगे बढ़ाते हुए व्यास जी ने कहा कि राजा जनक ने राजा दशरथ को बरात लाने का निमंत्रण भेजा। राजा दशरथ बरातियों सहित जनकपुरी पहुंचे। यह प्रसंग सुनकर श्रद्धालुओं ने खूब नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, पूर्व सांसद उपेंद्र रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, नगर पालिका अध्यक्ष शीला सिंह वर्मा व कथा के मुख्य संयोजक संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed