{"_id":"61a52bae9260087cdb5dce7d","slug":"loot-barabanki-news-lko606686878","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर से मोबाइल ओर नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर से मोबाइल ओर नकदी लूटी
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। लोनीकटरा थाना क्षेत्र में हाईवे ओवरब्रिज पर बाइक सवार दो बदमाशों ने पैदल जा रहे एक मजदूर को मारपीट कर मोबाइल व नकदी लूट ले गए। सूचना पर घायल को सीएचसी तक पहुंचाने वाली पुलिस घटना की जानकारी होने से इंकार कर रही है।
लोनीकटरा के बीरमपुर गांव निवासी रामू गौतम रविवार की शाम लखनऊ में मजदूरी कर वाहन से हुसैनाबाद चौराहे पर उतरा और आगे साधन नहीं मिलने पर हाईवे किनारे से पैदल जा रहा था। उसने बताया कि थाने से कुछ दूरी पर लोनीकटरा ओवरब्रिज पर पीछे से आए एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे रोककर मारना-पीटना शुरू कर दिया।
बदमाश जेब में रखे मजदूरी के 800 रुपये और मोबाइल फोन लूटकर भाग गए। रात में ही पीड़ित ने थाने जाकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़ित को घायल अवस्था में सीएचसी पहुंचाया जहां पर इलाज के बाद उसे घर वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
पीड़ित ने पुलिस तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी रामकिशन राना ने बताया कि मारपीट कर रुपया व मोबाइल फोन छीनने के मामले की जानकारी पुलिस के पास नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)