फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   loot

सराफा व्यापारियों पर फायर कर सोना-चांदी और नकदी लूटी

Sun, 29 Aug 2021 12:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
loot
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। क्षेत्र के लाही गांव के पास बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने दुकान बंद कर घर लौट रहे सराफा व्यापारी भाइयों पर फायर कर करीब तीन लाख रुपये का सोना-चांदी और नकदी लूटकर भाग गए। इस घटना में गोली बड़े भाई के सिर में लगी है और छोटे भाई को पिटाई की वजह से गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी भेजा है। जहां से दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार की देरशाम हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के लाही गांव निवासी दो भाई दिलीप सोनी व दीपक सोनी नेरथुआ मोड़ पर अपनी सराफा की दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। लाही गांव संपर्क मार्ग पर पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे और आगे बाइक लगा दी। दोनों भाइयों के बाइक रोकते ही बदमाशों ने तमंचे से फायर कर दिया।
विज्ञापन

सिर में गोली लगने से बाइक पर सवार दिलीप लड़खड़ाकर नीचे गिर गया। वहीं बदमाशों ने दूसरे भाई दीपक की लोहे के रॉड से जमकर पिटाई कर दी और उनके पास मौजूद बैग छीन लिया। बैग में दो किलो चांदी, दस ग्राम सोना व 50 हजार रुपये नकद रखे थे। विरोध करने पर बदमाशों ने एक और फायर किया लेकिन गनीमत गोली नहीं लगी और बदमाश बाइक पर सवार होकर रायबरेली मार्ग की ओर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी भेजा जहां हालत गंभीर देख लखनऊ रेफर कर दिया गया है। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। जबकि सीओ नवीन कुमार का कहना है कि मेडिकल में गोली की चोट नहीं है, मामला लेन-देन का हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed