{"_id":"5e5ffcf88ebc3eeae10feb2a","slug":"loot-barabanki-news-lko5120746170","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा समेत दो घरों में बदमाशों का धावा, लाखों की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा समेत दो घरों में बदमाशों का धावा, लाखों की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (बाराबंकी)। बेखौफ बदमाशों ने एक दरोगा समेत दो लोगों के घरों में धावा बोल दिया। बदमाश असलहे के बल पर दोनों घरों से नकदी-जेवरात समेत करीब दस लाख का माल लूट कर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी बदमाश नकाब लगाए हुए थे।
पुलिस के मुताबिक रामनगर थाना क्षेत्र के किशुनपुर निवासी सतेंद्र सिंह के घर मंगलवार रात बदमाश मेन गेट के रास्ते अंदर आ गए। फिर घर के बाहर लगे जीने के सहारे घर में उतर आए। बदमाश कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर रखी अलमारी का लाकर तोड़ उसमें रखे करीब पांच लाख के जेवरात लेकर भाग निकले।
आहट सुन सतेंद्र ने भागते बदमाशों का कुछ दूर तक पीछा किया लेकिन वे जंगल में घुस गए। इसके बाद सतेंद्र ने पुलिस को लूट की घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर ही रही थी कि इधर, कुछ ही दूरी पर विकास सिंह के घर में बदमाशों ने धावा बोल दिया।
विज्ञापन
विकास के अनुसार मंगलवार शाम वह एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गए। घर में उनकी माता निर्मला सिंह अपने पोता व पोती के साथ सो रही थीं। जब विकास सिंह शादी समारोह से रात एक बजे लौट कर आए तो वे बाहर के कमरे को बंद कर सोने लगे। इसी बीच करीब दो बजे उनके घर के पीछे की दीवार में लगी खिड़की की ग्रील को निकाल कर नकाबपोश बदमाश घर में दाखिल हो गए।
एक बदमाश ने निर्मला सिंह की कनपटी पर असलहा तान दिया। बाकी तीन बदमाश अलमारी में रखी एक लाख की नकदी व जेवरात पर भी हाथ साफ कर खिड़की के रास्ते फारार हो गए। पीड़ित विकास सिंह के पिता शोभा सिंह दरोगा के पद पर गोंडा जिले में कार्यरत हैं।
किशुनपुर गांव में मंगलवार रात जब नकाबपोश बदमाश सतेंद्र सिंह के घर में लूट की वारदात को अंजाम देकर भागे तो कुछ दूर तक बदमाशों का पीछा करने के बाद सतेंद्र ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस गांव में जांच कर ही रही थी। इसी दौरान गांव के विकास सिंह के घर में घुस कर बदमाश असलहे के बल पर लूट की घटना को अंजाम दे रहे थे।
इस दौरान पुलिस गांव में पहुंच गई लेकिन बेखौफ बदमाश निडर होकर वारदात को अंजाम देते रहे। ग्रामीणों ने बताया कि भागने के पहले बदमाशों ने घर के अंदर शौचकर गंदगी भी फैलाई। इससे इस वारदात में किसी बाहरी गिरोह के शामिल होने की भी आशंका जताई जा रही है।
लूट की वारदात की जानकारी पर मौके पर पहुंचे सीओ शैलेंद्र राय, प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा व डॉग स्क्वायड व फिंगरप्रिंट टीम जांच में जुटी है। भुक्तभोगी का कहना था की सभी बदमाश नकाब पहने थे। उनके पैरों में कालिख भी लगी थी। सीओ का कहना है पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस टीम बदमाशों की तलाश कर रही है जल्द खुलासा किया जाएगा।