फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Lodheshwar Mahadev's doors closed

लोधेश्वर महादेव के कपाट बंद

Mon, 09 Aug 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Lodheshwar Mahadev's doors closed
महादेवा। सावन में प्राचीन लोधेश्वर के महादेवा का जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन पर पाबंदी लगा दी गई है। एसडीएम व सीओ ने पूरी कमान संभालने के साथ भारी पुलिस बल तैनात किया है। ऐसे में रविवार को महादेवा के कपाट बंद होने के कारण श्रद्धालुओं को बैरियर से लौटा दिया गया। बिना जलाभिषेक किए श्रद्धालु मायूस लौट गए।
विज्ञापन

भगवान शिव के प्रिय माह सावन में हजारों की संख्या में शिवभक्त लोधेश्वर महादेव का जलाभिषेक करने आते हैं। मंदिर के रिसीवर ने उमड़ने वाली भीड़ के बीच कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार इंतजाम न करने की बात कहते हुए पहले ही हाथ खड़े कर दिए गए थे। ऐसे में सावन मेले का आयोजन भले न किया गया हो मगर, श्रद्धालुुओं का ताता बीते दोनों सोमवार को देखने को मिला।
विज्ञापन

प्रशासन की बदइंतजामी व परिसर में अंधेरा होने के चलते दूसरे सोमवार को दो श्रद्धालुओं की अभरन सरोवर में डूबने से मौत हो गई। इसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया। आननफानन फ्लड पीएसी तैनात की गई तो दोनों सरोवर की बैरिकेडिंग कर प्रकाश व्यवस्था बढ़ाई गई। प्रशासन ने सावन भर रविवार व सोमवार को मंदिर के कपाट बंद करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की भोर ही लोधेश्वर महादेव मंदिर के कपाट पुजारी वीरेंद्र शास्त्री के पूजा-अर्चना के बाद बंद कर दिए गए। अब सामान्य दिनों की तरह मंगलवार से शनिवार तक प्रशासन की अनुमति के बाद ही कपाट खोले जाएंगे। इसको लेकर प्रशासन ने 20 स्थलों पर बैरियर लगाकर श्रद्धालुुओं को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया है। ऐसे में रविवार को अन्य जिले के साथ दूसरे जिलों से महादेवा की ओर आने वाले श्रद्धालुओं को बैरियर से वापस लौटा दिया गया।
वहीं महादेवा की सभी सीमाओं पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर लोगों के आवागमन पर पाबंदी लगा दी गई है। इसके अलावा लाउडस्पीकर के जरिए महादेवा मंदिर के कपाट बंद होने की घोषणा भी करवाई जा रही है। इसकी कमान स्वयं एसडीएम राजीव शुक्ला व सीओ दिनेश दुबे ने संभाली।
रविवार सुबह ही मंदिर परिसर पहुंच कर जायजा लिया। एसडीएम ने मंदिर के पास स्थित कुंड की साफ-सफाई के निर्देश दिए। हालांकि अभरन सरोवर में जाल लगाया गया है। साथ ही पीएसी की फ्लड टीम भी मुस्तैद है। मंदिर बंद होने से स्थानीय शिव भक्त दहलीज पर माथा टेक कर वापस लौट गए।
एसडीएम रामनगर राजीव शुक्ला ने बताया कि सावन के सोमवार को जलाभिषेक के लिए लाखों शिवभक्त जुटते हैं। इस भारी भीड़ के बीच कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं कराया जा सकता। इसलिए सोमवार को मंदिर बंद रखने का निर्णय लिया गया है। मंगलवार से फिर सामान्य दिनों की तरह मंदिर खुलेगा।

सीओ दिनेश दुबे ने बताया कि महादेवा मंदिर की सीमाओं पर बैरियर लगाकर आवागमन पर पाबंदी लगा दी गई है। सभी मार्गों पर 20 से अधिक बैरियर लगाए गए हैं। बैरियर पर तैनात पुलिस फोर्स दूसरे जिलों से महादेवा पहुंचने वाले शिव भक्तों के जत्थों को वापस लौटा रही है। सुरक्षा को लेकर कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed