फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   lockdown

बेमतलब साबित हो रहा लॉकडाउन

Thu, 13 May 2021 12:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
lockdown
बाराबंकी। कोरोना से प्रकोप को लड़ने के लिए लगाया गया लॉकडाउन शहर में बेमतलब साबित हो रहा है। शहर की मुख्य बाजार से लेकर सड़कों तक भारी लापरवाही देखने को मिली। सबसे बुरा हाल निबलेट से धनोखर व घंटाघर और धनोखर से नाका रोड का था। यहां लॉकडाउन पूरी तरह ध्वस्त नजर आया। अयोध्या-लखनऊ मार्ग पर भी दुकानें खुली रहीं। गलियों व मोहल्लों में सुबह से ही जगह-जगह जमावड़ा लगा था।
विज्ञापन

उदासीनता हो या बेपरवाही, वजह कुछ भी हो, बाजार में उमड़ रही लोगों की यह भीड़ खतरा बन सकती है। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए लगाया गया लॉकडाउन का पालन कराने में प्रशासन सुस्त दिखाई दे रहा है। पुलिस की हिम्मत भी जवाब दे गई, वे लोगों को टोकते रहे, रोकते रहे लेकिन आम जनता जिम्मेदारी भूलकर सड़क पर घूमती रही।
विज्ञापन

बेगमगंज, लक्ष्मणपुरी कॉलोनी, आवास विकास, लखपेड़ाबाग मोहल्ले में लॉकडाउन का असर नहीं दिखा। कंपनीबाग, हजाराबाग, आजाद नगर, कटरा, दीनदयाल नगर, सिविल लाइन जैसे इलाकों में लोग घरों से बाहर जमावड़ा लगाते रहे। हैदरगढ़ रोड, नाका चौराहे के पास, आवास विकास में गुटखा, पान सिगरेट समेत अन्य दुकानें खुली रहीं। लोग दुकानों में एक साथ झुंड में पहुंच रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू लागू है, इसलिए केवल किराने की दुकानें, दवा की दुकानें तथा फल, सब्जी, दूध की दुकानें तथा कुछ अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकानें जिन्हें पृथक से छूट दी गई है जैसे बीज, खाद आदि की दुकानें ही खुल सकती हैं। शेष दुकानें नहीं। सभी अधिकारियों को इसका कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लंघन करने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. आदर्श सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed