फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Loan of Rs 5 lakh to 10 lakh youth, government will pay the interest: Yogi

10 लाख युवाओं को पांच लाख का ऋण, ब्याज भरेगी सरकार : योगी

Wed, 25 Sep 2024 04:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Loan of Rs 5 lakh to 10 lakh youth, government will pay the interest: Yogi
बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने नारा दिया था हर हाथ को काम व हर खेत को पानी, डबल इंजन की सरकार इसी सपने को पूरा कर रही है। सरकार प्रदेश के 10 लाख युवाओं को रोजगार शुरू करने के लिए पांच लाख रुपये का ब्याज मुक्त ऋण देगी। युवाओं को केवल मूलधन वापस करना होगा, ब्याज सरकार भरेगी।
विज्ञापन

सीएम योगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर मंगलवार को बाराबंकी के विजय उद्यान में उनकी प्रतिमा का अनावरण करने के बाद जीआईसी ऑडिटोरियम में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। योगी ने कहा कि 70 साल पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जो विचार रखे थे वह आज राजनीतिक दलों के एजेंडे बन गए। आज यह विचार केवल भारत में ही नहीं पूरे वैश्विक समुदाय के सामने प्रासंगिक हो गए है। पंडित जी ने अंत्योदय का जो सपना देखा था उसे मोदी सरकार पूरा कर रही है।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि एससीआर में बाराबंकी को शामिल किया गया है। एक ओर अयोध्या व दूसरी ओर राजधानी लखनऊ, ऐसे में बाराबंकी का और तेजी से विकास होगा। उन्होंने रामसनेहीघाट में औद्यौगिक क्षेत्र की स्थापना, महादेवा में काशी विश्वनाथ की तर्ज पर कॉरिडोर का निर्माण, केडी सिंह बाबू की पुश्तैनी हवेली को स्मारक बनाए जाने के कार्य गिनाए। इससे पहले अपराह्न तीन बजे हेलीकॉप्टर से केडी सिंह बाबू स्टेडियम पहुंचे सीएम योगी ने कलेक्ट्रेट के निकट विजय उद्यान में तीन मंत्रियों की मौजूदगी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा का अनावरण किया फिर जीआईसी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed