{"_id":"607dd0ac8ebc3ebf415d4eb9","slug":"liquor-recovered-to-be-consumed-in-panchayat-elections-barabanki-news-lko5749343158","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव में खपाने के लिए लाई गई तीस लाख की शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव में खपाने के लिए लाई गई तीस लाख की शराब बरामद
विज्ञापन
बाराबंकी। पंचायत चुनाव में खपाने के लिए लाई गई 11 हजार 160 बोतल अंग्रेजी शराब से लदी डीसीएम सतरिख पुलिस ने बरामद की है। पुलिस इसकी कीमत करीब तीस लाख रुपये बता रही है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी पकड़ा है जबकि अन्य मौके से भाग निकले हैं। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
एएसपी दक्षिणी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी मंशाराम निवासी लोखरिया जाटा को पुलिस ने रविवार रात सरैया बाजार से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से डीसीएम में लदी 340 गत्ता/पेटी में 11,160 बोतल (कीमत लगभग 30 लाख) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मै अंग्रेजी शराब को सरोजनी नगर लखनऊ से अपनी डीसीएम में लादकर मुकेश जायसवाल के गोदाम पर ले जा रहा था। इस शराब को पंचायत चुनाव में बांटने के लिए इस्तेमाल किया जाना था। अब पुलिस इस मामले में आरोपी मुकेश जायसवाल का पता लगाने में जुटी है।
धड़ल्ले से खपाई जा रही अवैध शराब
पंचायत चुनाव के चलते जिले में धड़ल्ले से अवैध शराब खपाने का काम किया जा रहा है। हाल यह है कि गांवों में इस समय दिन से लेकर रात तक संभावित दावेदार वोटरों को शराब बांटकर उन्हें अपने पक्ष में करने का काम कर रहे हैं। अब जब पुलिस ने शिकंजा कसा है तो भारी मात्रा में शराब बरामद होने लगी है। लेकिन इसके बावजूद भी शराब तस्कर अपना काम तेजी से संचालित कर रहे है। इसी का नतीजा है कि अवैध शराब गांव-गांव तक सप्लाई हो रही है।