फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Lineman's pole down death

संविदाकर्मी की पोल से गिरकर मौत

Fri, 29 Jan 2016 11:32 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Jan 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
पोल पर चढ़कर 11 हजार वोल्ट की लाइन दुरुस्त कर रहे संविदाकर्मी लाइनमैन की पोल से नीचे गिरने पर मौत हो गई। आपूर्ति लाइन में ब्रेक डाउन होने पर उपकेंद्र से शटडाउन लेकर कोतवाली के समीप पोल पर लाइन ठीक कर रहा था, अचानक एक झटके से पोल के नीचे लिल्हौरा माइनर की पक्की फर्श पर आ गिरा। लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर सहायक अभियंता व अवर अभियंता के खिलाफ केस दर्ज होने पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे विद्युत उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति चालू करने पर लगातार दो बार लाइन ट्रिप हो गई। लाइन में ब्रेक डाउन होने से कस्बे की विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं हो पा रही थी। उपकेंद्र पर मौजूद कोतवाली के अंदऊमऊ गांव निवासी संविदा लाइन मैन राम नरायन (35) पुत्र रामफेर ने लाइन को शट डाउन कर दिया और पोल पर चढ़कर विद्युत तार दुरुस्त कर रहा था। इसी दौरान लाइन मैन पोल से नीचे लिल्हौरा माइनर की फर्श पर गिर गया। लोग उसे सीएचसी ले गए जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवारीजनों व ग्रामीणोें ने अवर अभियंता का घेराव किया।
विज्ञापन


इसके बाद शव स्ट्रेचर समेत उठा कर मार्ग अवरुद्ध कर विरोध प्रदर्शन के लिए तहसील कार्यालय की ओर जाने लगे। परिवारीजनों तथा भाकियू के अध्यक्ष हरीराम पाल व नगर चेयरमैन अखिलेश सिंह से उपखंड जेपी गौतम ने वार्ता कर पावर कार्पोरेशन से एक लाख रुपए की तत्काल सहायता दिलाए जाने व बाद में विभागीय बीमा व एक लाख की सहायता चेक दिलाने का आश्वासन दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम सुल्तान अशरफ सिद्दीकी ने डीएम से वार्ता की। मृतक की पत्नी जनकलली की तहरीर पर उपखंड अधिकारी जेपी गौतम व अवर अभियंता प्रकाश चंद्र यादव के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed