फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   lighting

रोशनी से नहाया शहर, शान से लहराएगा तिरंगा

Sun, 15 Aug 2021 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
lighting
बाराबंकी। स्वतंत्रता दिवस को लेकर रोशनी से सजाया गया नवाबगंज तहसील कार्यालय। - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। कोरोना काल के लगातार दूसरे साल भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए रविवार को जश्न-ए-आजादी मनाई जाएगी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिले के सभी सरकारी कार्यालय, पार्क, ऐतिहासिक इमारतें, प्रमुख व्यवसायिक प्रतिष्ठान बिजली की रंगबिरंगी झालरों से जगमगाने लगीं। कोरोना के चलते सार्वजनिक कार्यक्रम पर रोक रहेगी। सरकारी कार्यालयों पर कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए सुबह 8 बजे झंडारोहण किया जाएगा।
विज्ञापन

आजादी के जश्न को लेकर शनिवार को पुलिस लाइन समेत सभी थानों में दिन भर तैयारियां की गईं। सोशल डिस्टेंसिंग के बीच कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह, पुलिस कार्यालय पर एसपी यमुना प्रसाद के अलावा शहर व जिले की सभी सरकारी और अर्ध सरकारी इमारतों, स्कूलों, निजी संस्थानों व कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया जाएगा। सभी सरकारी इमारतों को बिजली की रंगबिरंगी झालरों से सजाया गया है। रंगीन रोशनी में जगमग करतीं इमारतों व लोगों के घर आजादी के जश्न का जोश बयां कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर रविवार की सुबह आठ बजे सरकारी और गैर सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। झंडा अभिवादन के साथ ही राष्ट्रगान का गायन होगा। समारोह में कोविड महामारी के दृष्टिगत मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर एडीएम संदीप गुुप्ता ने नगर पालिका को शहर में विशेष साफ-सफाई के साथ चूने आदि का छिड़काव कराने के निर्देश दिए हैं और प्लास्टिक पर छपे झंडों का उपयोग पर रोक लगाई है। वहीं स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पायनियर, बालाजी का बचपन समेत कई स्कूल के बच्चों ने घरों से वर्चुवल कार्यक्रम में भाग लिया।
रेलवे व बस स्टेशन के साथ हुई वाहनों की जांच
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सक्रिय हुई पुलिस ने शनिवार शाम जिले के रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, हाईवे के ढाबों और शहर के प्रमुख स्थलों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने सीओ सिटी सीमा यादव व कोतवाल अमर सिंह के साथ भ्रमण कर सार्वजनिक स्थानों पर जाकर वहां की सुरक्षा का हाल देखा। एसपी बताया कि राष्ट्रीय पर्व को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। चेकिंग के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने की सभी पुलिस कर्मियों को हिदायत दी गई है।
महिलाओं के पास हो शिक्षा का अधिकार
हम 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं पर आज भी हमें कुछ सवालों के जवाब तलाशने हैं। महिलाओं को क्या वास्तव में आजादी मिल सकी। उन्हें आजादी तब मिलेगी जब वह शिक्षित होंगी।

-नीता अवस्थी, शिक्षक नेता
स्वतंत्रताओं का हमें करना चाहिए सम्मान
मुझे भारतवासी होने पर बड़ा गर्व है। अभिव्यक्ति और अवसरों की समानता का अधिकार हासिल है। इन तमाम स्वतंत्रताओं का हमें सम्मान करना चाहिए। इनके दुुरुपयोग से हमें बचना चाहिए।
-विनोद गाबा, व्यापारी
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी जिले वासियों को बहुत-बहुत बधाई। सभी आपस में प्रेम व भाईचारा बनाकर रहें।
-डॉ. आदर्श सिंह, जिलाधिकारी
स्वतंत्रता दिवस की सभी को बधाई। पुलिस हर किसी की सुरक्षा में हमेशा तत्पर है। सभी आपसी मेलजोल से पर्व मनाएं।
-यमुना प्रसाद, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed