{"_id":"6ac94ac618b44751be07b0bc","slug":"leopard-scare-children-afraid-to-go-to-school-barabanki-news-c-315-1-brb1009-181359-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: तेंदुए की दहशत, स्कूल जाने से डर रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: तेंदुए की दहशत, स्कूल जाने से डर रहे बच्चे
Sat, 10 Oct 2026 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
हैदरगढ़/सुबेहा। क्षेत्र के शरीफाबाद वन ब्लॉक में दो माह से तेंदुए की आहट से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों में दहशत है। ग्रामीणों का दावा है कि उन्होंने कई बार तेंदुए को देखा है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गोमती किनारे करीब डेढ़ हजार हेक्टेयर में फैला जंगल उसके लिए सुरक्षित ठिकाना बना हुआ है। इसमें रेहुरा से हरख के चकसार तक का क्षेत्र शामिल है। अयोध्या के रुदौली और अमेठी के मुसाफिरखाना वन क्षेत्र में भी उसकी आवाजाही के निशान मिले हैं।
शरीफाबाद कंपोजिट विद्यालय में भी तेंदुए की दहशत का असर दिख रहा है। प्रधानाध्यापक एहतशाम अहमद ने बताया कि विद्यालय में हुसैनाबाद, चपरेहटा, मीन नगर, महानगर और भुजियामऊ के 201 बच्चे पंजीकृत हैं। डर के कारण बच्चों की उपस्थिति कम हो रही है।
विज्ञापन
बच्चों को समूह में बड़ों के साथ आने की सलाह दी जा रही है। लोदीपुर के रामहेत, बृजलाल व राजेश ने बताया कि खेतों की ओर जाने से डर रहे हैं। वन दरोगा अनुज कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जंगल के आसपास के मार्गों पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए। तेंदुए की लगातार मौजूदगी के कारणों का पता लगाने में विशेषज्ञ जुटे हैं।