फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Left out families will get toilets, campaign will run from 29th

Barabanki News: छूटे परिवारों को मिलेगा शौचालय, 29 से चलेगा अभियान

Wed, 24 Jul 2024 04:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 24 Jul 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Left out families will get toilets, campaign will run from 29th
बाराबंकी। स्वच्छ भारत मिशन फेज टू के तहत सभी ग्राम पंचायतों को पूर्ण रूप से खुले में शौच मुक्त किया जाना है। इसके लिए सभी छूटे व नए परिवारों को व्यक्तिगत शौचालय मुहैया कराने के लिए 29 जुलाई से 21 दिनों का विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

डीपीआरओ नितेश भोंडेले ने बताया कि पहले चरण में अभियान के लिए ग्राम पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायक की एक टीम का गठन किया जाएगा। समस्त परिवारों का सर्वे कर शौचालय विहीन परिवारों की सूची तैयार की जाएगी। पंचायत भवन में दो दिवसीय विशेष कैंप लगाकर पात्र पाए गए सभी परिवारों का ऑनलाइन आवेदन कराया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरे सप्ताह में प्रधान, सचिव व पंचायत सहायक के हस्ताक्षर वाली अंतिम सूची एडीओ पंचायत के माध्यम से डीपीआरओ को भेजी जाएगी। साथ ही घोषणा पत्र भी प्रस्तुत करना होगा कि कोई भी शौचालय विहीन पात्र लाभार्थी बाकी नहीं है। तीसरे सप्ताह में वेबसाइट पर प्राप्त हुए समस्त पात्र आवेदनों की सूची तैयार कर पत्रावली सीडीओ के माध्यम से अग्रसारित करते हुए डीएम के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के आदेश के बाद पात्र लाभार्थियों को शौचालय निर्माण की धनराशि हस्तांतरित कर शौचालय निर्मित कराया जाएगा। शौचालय निर्मित न होने तक सामुदायिक शौचालय अथवा शेयर्ड बेसिस पर अन्य परिवारों के शौचालयों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके बाद ग्राम पंचायत व ब्लॉकों से स्व घोषणा पत्र लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed