फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Leakage was found during trial, supply did not start

Barabanki News: ट्रायल में सामने आई लीकेज, नहीं शुरू हुई सप्लाई

Mon, 28 Apr 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 28 Apr 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Leakage was found during trial, supply did not start
सिद्धौर (बाराबंकी)। ग्राम पंचायत सुहावा, असदामऊ, नियामतपुर, गुलरिया, हिम्मतपुर, जुल्कीपुर आदि गांवों में ट्रायल के दौरान पाइपलाइन में कई जगह लीकेज की शिकायत उजागर हुई है। इसके चलते भीषण गर्मी के बावजूद पेयजल की सप्लाई का कार्य शुरू नहीं हो सका है। इसका सीधा खामियाजा पेयजल की किल्लत के चलते क्षेत्रीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सिद्धौर ब्लाॅक की पंचायतों में जल जीवन मिशन के तहत दो साल पहले पानी की टंकियों को बनाने और पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू हुआ था। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिलने की आस जगी थी। जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण सुस्त रफ्तार से चल रही पेयजल परियोजना के कारण फिलहाल ग्रामीणों की प्यास बुझती नजर नहीं आ रही है। सुहावा के चंद्र प्रकाश, राजेश कुमार व गंगाराम आदि ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत संचालित कार्ययोजना में सप्लाई के लिए बिछाई गई पाइप लाइन और घरों में लगाई गई टोटियां महज शोपीस बनकर रह गई हैं। इस कारण गर्मी में पेयजल के लिए दूर दराज स्थित हैंडपंपों से पानी लाने की परेशानी उठाना पड़ रही है। जल निगम के अवर अभियंता बिमृल गिरि का कहना है कि पेयजल सप्लाई शुरू कराने का कार्य अंतिम चरण में है। जल्दी ही इलाके में पेयजल की आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed