{"_id":"643824403a4d63512109aa24","slug":"leaders-engaged-in-getting-tickets-to-favorites-not-win-win-barabanki-news-c-13-1-182466-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: जिताऊ-टिकाऊ नहीं, चहेतों को टिकट दिलाने में लगे नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: जिताऊ-टिकाऊ नहीं, चहेतों को टिकट दिलाने में लगे नेता
Thu, 13 Apr 2023 09:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 13 Apr 2023 09:18 PM IST
विज्ञापन
सर्वे के बाद शुरू हुआ नामों को अंतिम रूप देने के लिए बैठकों का दौर
मुंह पर सबको आश्वासन, पीठ पीछे परख रहे हैं निष्ठा
सपा व भाजपा ने की बैठक तो कांग्रेस, बसपा और आप में भी मंथन तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। नगर निकाय चुनाव का बिगुल बजने के बाद सभी राजनीतिक दल अपने-अपने प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। सबसे ज्यादा सक्रियता भाजपा और सपा में दिख रही है। एक-एक सीट पर टिकट मांगने वालों की संख्या अधिक है। भले ही उन्हें टिकट देने का मानक पार्टी का टिकाऊ और जिताऊ के नाम पर विचार करना हो किंतु दोनों मानकों को दरकिनार कर जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी चहेतों को टिकट दिलाने के लिए लगे हुए हैं।
वहीं टिकट पाने की जुगत में लगे प्रत्याशी नेताओं की चौखट पर दस्तक देकर किसी कीमत पर उन्हें अपने साथ करने के लिए हथकंडे अपना रहे हैं। तो कई नेताओं के गुर्गे उन्हें वहां तक पहुंचाने के लिए अहम किरदार अदा कर रहे हैं।
जिले में एक नगर पालिका परिषद और 13 नगर पंचायतों के चुनाव के लिए 17 अप्रैल से नामांकन दाखिल किए जाएंगे। पिछले चुनाव में तीन-तीन सीटों पर भाजपा और सपा और एक पर कांग्रेस तथा 6 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे।
विज्ञापन
इस बार नवगठित रामसनेहीघाट में पहली बार चुनाव हो रहा है। सभी स्थानों पर प्रत्याशी उतारने के लिए कवायद तो लंबे समय से चल रही है। पर अब अंतिम दौर में प्रत्येक सीट पर प्रत्याशियों के पैनल तैयार किए जा रहे हैं। इन्हीं पैनलों में दिए जाने वाले नामों पर अंतिम मोहर लगनी है। अभी तक जो तस्वीर सामने उभर कर आई है उसमें गुटबाजी हावी दिख रही है। सपा और भाजपा में जितनी भीड़ है नेताओं की उतनी चांदी। अपनी परिक्रमा कराने के साथ ही उनके सामने खूब आश्वासन दे रहे हैं। कई जगह देखने को मिल रहा है कि पार्टी के टिकाऊ और जिताऊ उम्मीदवार की जगह कौन सबसे ज्यादा अपना चहेता और दल के विरोधी के खिलाफ रहेगा उसी का नाम आगे कर रहे हैं।
भाजपा दो दिन से पार्टी कार्यालय पर प्रत्याशियों के पैनल का अंतिम रूप दे रही है। तो सपा में भी बैठकों का दौर चल रहा है। इनमें किसका नाम जुड़ा किसका कटा कौन पदाधिकारी और कौन जनप्रतिनिधि किसके पक्ष में है इसकी चर्चाएं भी कारणों सहित चर्चाएं खूब हो रही हैं। कौन कितना इस खेल में सफल होगा यह दलों की सूची आने के बाद ही स्पष्ट होगा। किंतु इसके लिए लखनऊ में बैठे बड़े आकाओं के यहां दौड़ शुरू हो गई है। कांग्रेस में 15 तक आवेदन मांगे गए हैं। बसपा और आप भी अपने उम्मीदवारों की तलाश में लगे हुए हैं।