फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Last chance for admission in UG-PG till 25th September

Barabanki News: यूजी-पीजी में प्रवेश का अंतिम मौका 25 सितंबर तक

Fri, 19 Sep 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 19 Sep 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Last chance for admission in UG-PG till 25th September
बाराबंकी। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या ने आवासीय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में यूजी-प्रवेश की तिथि को 25 सितंबर तक बढ़ा दिया है। किन्हीं कारणों से अब तक प्रवेश लेने से वंचित विद्यार्थी अपना पंजीकरण कर तय तिथि तक महाविद्यालय का चयन करके प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में कुल 1770 सीटें हैं। प्राचार्य प्रो. सीताराम सिंह ने बताया कि स्नातक में 306 और परास्नातक में 336 सीटें खाली हैं। मुंशी रघुनंदन प्रसाद पटेल महिला विद्यालय में यूजी में 524 तो पीजी में 90 सीटें खाली हैं। रामनगर पीजी कॉलेज के प्राचार्य कौशलेंद्र विक्रम मिश्रा ने बताया कि में स्नातक व परास्नातक कक्षाओं में बची सीटों पर दाखिला लेने का एक अच्छा मौका छात्रों के पास हैं। प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय में 232 सीटें खाली
टिकैतनगर क्षेत्र राजकीय महाविद्यालय हंसौर में स्नातक मेंं कुल 320 सीटें है, जिसमें 232 सीटें खाली हैं। इसी तरह संत कवि बाबा बैजनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरख में बीए में 345, बीएससी गणित में 30, बीकॉम में 38, एमएससी जंतु विज्ञान में चार, एमएससी गणित में 24 और एमकॉम में 27 सीटें रिक्त हैं। विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय में 25 सितंबर तक प्रवेश लेने का अंतिम मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed