{"_id":"629278f2f22fa7443a18ab77","slug":"land-barabanki-news-lko632704823","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत की बेशकीमती जमीन पर मिला अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत की बेशकीमती जमीन पर मिला अवैध कब्जा
विज्ञापन
टिकैतनगर (बाराबंकी)। योगी सरकार का रुख भले ही अवैध कब्जेदारों के खिलाफ काफी तल्ख हेे लेकिन टिकैतनगर पंचायत में भूमाफिया पर इसका जरा भी असर दिखाई नहीं दे रहा है। यहां पर नगर पंचायत की करोड़ों की जमीन पर अवैध कब्जा कर उसे बेचा जा रहा है। नगर पंचायत द्वारा कराई गई पैमाइश में इसका खुलासा होने के बाद अब ऐसा करने वालों को नोटिस जारी कर रिपोर्ट दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं जिले की समस्त नगर पंचायतों में भूमि चिह्नित करने के लिए अभियान भी शुरू किया जाएगा।
नगर पंचायत टिकैतनगर कार्यालय से थोड़ी दूरी पर कटेहरी बाग है। इसे कुछ लोगों ने खरीदा था और उस पर प्लॉटिंग का कार्य किया जा रहा है। लेकिन खरीदे गए रकबे के अलावा नगर पंचायत की जमीन पर अभी अवैध कब्जा करते हुए भूमाफिया ने उसे भी बेचना शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता को दी। शिकायत को संज्ञान में लेकर उन्होंने एसडीएम सिरौलीगौसपुर को मामले से अवगत कराया और लेखपाल को मौके की नाप करने के लिए निर्देशित किया।
शनिवार की सुबह मौके पर पहुंचे लेखपाल ने नाप शुरू की तो खरीदी गई जमीन गाटा संख्या 27 के अलावा नगर पंचायत की गाटा संख्या 28 पर भी प्लॉटिंग कर रहे लोगों द्वारा कब्जा पाया गया। इसका चिन्हांकन करवाया गया। चेयरमैन ने बताया कि लोगों की शिकायतों पर मौके की नाप कराई गई जिसमें अवैध रूप से प्लॉटिंग कर रहे लोगों द्वारा नगर पंचायत की जमीन पर कब्जा पाया गया। इस संबंध में नगर पंचायत द्वारा संबंधित लोगों को नोटिस जारी करने के साथ जमीन खाली कराने के लिए कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही कब्जेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
कब्जा की गई जमीन की कीमत पांच करोड़
यहां पर गाटा संख्या 27 की खरीदारी में भी जमकर खेल हुआ है। दर्शाए गए प्रपत्र में आबादी से 100 मीटर दूर दिखाया गया है, जबकि यह रकबा आबादी के बीच है। बेची गई जमीन से पचीस मीटर दूरी पर इंटरलॉकिंग मार्ग को न दिखाकर 200 मीटर दूर टिकैतनगर रामनगर मार्ग दिखाया गया है। राजस्व प्रपत्रों में दर्ज बाग को कृषि भूमि दिखाकर भी राजस्व की चोरी की गई है। नगर पंचायत के ही कर्मचारियों की माने तो जिस जमीन पर कब्जा निकला है कि उसकी कीमत करीब पांच करोड़ रुपये है।
टिकैतनगर नगर पंचायत में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की जानकारी मिली है। इस मामले में लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही जमीन को कब्जा मुक्त करने के लिए कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
-प्रिया सिंह, एसडीएम सिरौलीगौसपुर