फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   land

अपनी ही जमीन से अवैध कब्जा नहीं हटवा पा रही नगर पालिका

Tue, 30 Nov 2021 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
land
बाराबंकी। शहर में नगर पालिका की करोड़ों की भूमि पर अवैध कब्जा है। लेकिन पालिका यह कब्जा नहीं हटा पा रही है। हालांकि अधिकारी इसके लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाने की बात कह रहे हैं। पालिका प्रशासन की माने तो करीब 66 एकड़ भूमि पर अवैध कब्जा है। जिसे हटाने के लिए अब अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन

शहर में करीब पांच साल पहले नगर पालिका का सीमा विस्तार होने के बाद कई नए इलाके पालिका क्षेत्र में शामिल हुए थे। इसके बाद सर्वे शुरू किया गया था जिसमें नए क्षेत्र में जो पहले ग्राम समाज की भूमि थी वह नगर पालिका का हिस्सा बन गई है।
विज्ञापन

ऐसे में लखपेड़ाबाग, पल्हरी, आलापुर, पैसार आदि जगहों पर करीब 66 एकड़ ऐसी भूमि निकली है जिस पर अवैध रूप से लोग काबिज है। हालांकि बीते दिनों नगर पालिका ने अभियान चलाकर पल्हरी स्टैंड व केंद्रीय विद्यालय के पीछे पड़ी जमीन को कब्जे में लेते हुए उस पर बैरिकेडिंग भी कराई है। लेकिन इसके बावजूद अभी कई जगह पर ऐसी भूमि पड़ी है जिस पर काबिज होना आसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में भी बढ़ा कब्जा
नए विस्तारित इलाके के साथ ही मुख्य शहर में भी सरकारी जमीन पर काफी बड़े स्तर पर लोग काबिज हैं। इनमें जहां तमाम व्यापारी अपनी दुकानें बढ़ाकर बनाए हैं वहीं कई भवनों में भी दुकानों पर अवैध कब्जा है। इन लोगों को कई बार नोटिस जारी किया गया लेकिन इसके बाद भी कोई कब्जा खाली नहीं हो सका है। ऐसे में भले ही अभियान चलाने व नोटिस जारी करने का काम होता हो लेकिन अवैध कब्जेदारों पर नगर पालिका प्रशासन की इस कार्रवाई का कोई असर नहीं दिख रहा है।

शहर में जहां भी नगर पालिका की भूमि पर अवैध कब्जा है उसे हटाने का काम किया जा रहा है। जो लोग गलत तरीके से जमीनों पर काबिज मिलेंगे उनके खिलाफ केस भी दर्ज कराया जाएगा।
-पवन कुमार, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed