फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Lakes of the district were flooded by foreign guests

विदेशी मेहमानों से गुलजार हुईं जिले की झीलें

Mon, 27 Nov 2017 11:29 PM IST
बाराबंकी
बाराबंकी Updated Mon, 27 Nov 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Lakes of the district were flooded by foreign guests
बाराबंकी में हैदरगढ़ क्षेत्र के मदहा झील में सैर सपाटा करते साइबेरियन पक्षी - फोटो : अमर उजाला
जिले में विदेशी पक्षियों की आमद शुरू हो गई है। हैदरगढ़ क्षेत्र की मदहा झील में पक्षियों का कलरव गूंजने लगा है। वन विभाग ने मेहमान पक्षियों के संरक्षण व सुरक्षा के लिए निगरानी बढ़ा दी है। जैसे-जैसे ठंड और कोहरा बढ़ेगा वैसे-वैसे साइबेरियन पक्षी किरकिच्ची, खजुवा व सराही झील की ओर अपना रुख और तेज कर देंगे। 
विज्ञापन


जिले में एक दर्जन से अधिक झीलें हैं। इनमें से हैदरगढ़ की मदहा झील, देवा की सारस विहार, बेलहरा की किरकिच्ची, जैदपुर की कमरावां, रामनगर की सराही, सूरतगंज के पास भगहर झील प्रमुख हैं। यहां पर हर वर्ष सर्दी के मौसम में हिमाचल प्रदेश, तिब्बत व लद्दाख के अलावा चीन, पाकिस्तान समेत जहां पर बर्फबारी अधिक होने से झीलों का पानी जम जाता है, वहां के पक्षी अपने अनुकूल जलवायु की ओर विचरण करते हुए यहां आते हैं। हिमाचल प्रदेश में तीन दिन पूर्व हुई तेज बर्फबारी से हैदरगढ़ क्षेत्र की मदहा झील में साइबेरियन पक्षियों की आमद शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


चौबीसी, भिखरा गांव के देवेंद्र विजय सिंह, गंगा बक्श, रामदेव रावत, मुन्ने शुकुल व जसोमति शर्मा बताते हैं कि रायबरेली जिले की सीमा से सटी इस झील में तीन दिन से विदेशी पक्षियों का आना शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि जैसे-जैसे तापमान कम होता जाता है, पक्षियों की संख्या बढ़ती जाती है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह पक्षी दिसंबर में आते हैं और फरवरी-मार्च तक रुकते हैं। विभाग को ऐसे पक्षियों के आने की सूचना मिलते ही शिकार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है और देखरेख के लिए रेंजरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 


इन पक्षियों को भा रही यहां की झीलें : देवा की सारस विहार व खजुआ झील में सारस भारी संख्या में आते हैं। वहीं किरकिच्ची झील, मदहा झील, कमरावां झील समेत प्रमुख झीलों में स्पूनडिल, कुक्ट्स बर्ड, कारबोरेंट, नरहेन बर्ड आदि विदेशी पक्षी भारी तादाद में शरण लेते हैं। पक्षियों की आमद शुरू होते ही शिकारी इनके शिकार के फिराक में लग गए हैं। 


हैदरगढ़ क्षेत्र के मदहा झील में दो दिन से साइबेरियन पक्षियों के आने की जानकारी हुई है। क्षेत्रीय रेंजर व वन विभाग के कर्मचारियों को इनकी देखरेख करते हुए शिकार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने को कहा गया है। दिसंबर से मार्च तक इनकी निगरानी की जाती है। - जावेद अख्तर, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed