फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   ladies death

Barabanki News: कच्ची दीवार गिरने से महिला की मौत

Mon, 19 Feb 2024 02:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 19 Feb 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
ladies death
मसौली (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र के बड़ागांव में रविवार को कच्ची दीवार गिरने से महिला की दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



बड़ागांव निवासी गुल्ले यादव उर्फ ब्रजमोहन की पत्नी ज्ञानवती (56) दोपहर करीब 12.30 बजे घर के सामने बनी कच्ची दीवार के निकट रखे उपले उठा रही थी। इसी दौरान अचानक दीवार भरभरा कर गिर गई, जिसके नीचे महिला दब गई। आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव ले गए, यहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।


हादसे की सूचना तहसील प्रशासन को भी दी गई है। महिला के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ज्ञानवती के परिवार में पति, पुत्र ओंकार, ओमप्रकाश व जयप्रकाश के अलावा बहू व दो पोतों का रो-रोकर बुरा हाल है। दरोगा राकेश यादव, विभूति त्रिवेदी, लेखपाल अजय चौहान, राजस्व निरीक्षक स्वामीनाथ ने घटनास्थल का जायजा लिया। एसडीएम विजय कुमार त्रिवेदी ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर परिवार को मदद मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed