Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Lack of doctors and equipment has crippled healthcare services.

Barabanki News: चिकित्सकों और उपकरणों के अभाव में स्वास्थ्य सेवाएं बेहाल

Fri, 21 Nov 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 21 Nov 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Lack of doctors and equipment has crippled healthcare services.
बाराबंकी। जिले के सरकारी अस्पताल डॉक्टरों और संसाधनों की कमी से जूझ रहे हैं, जिसका सीधा खामियाजा यहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। हालांकि इस समस्या के समाधान के लिए लगातार पत्राचार किया जा रहा है, लेकिन स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन

जिले में कुल 21 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) संचालित हैं। इन केंद्रों पर चिकित्सकों के 206 पद स्वीकृत हैं। वर्तमान में केवल 160 डॉक्टरों की ही तैनाती है। व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए 46 और डॉक्टरों की आवश्यकता है। डॉक्टरों की कमी से अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा नहीं मिल पा रही है। प्रत्येक सीएचसी पर प्रतिदिन 250 से 300 मरीज पहुंचते हैं। चिकित्सक और सुविधाओं के अभाव में उन्हें निराश लौटना पड़ता है और वे निजी चिकित्सकों के पास जाने को मजबूर हैं। एसीएमओ (अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी) प्रशासन डॉ. डीके श्रीवास्तव का कहना है कि डॉक्टरों और संसाधनों की कमी को दूर करने के लिए समय-समय पर उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जाता है।
विज्ञापन

------------
बाक्स
अस्पतालों में धूल फांक रहे उपकरण
कोठी सीएचसी पर लगी हेल्थ एटीएम मशीन लगभग एक महीने से खराब है। सीएचसी सिद्धौर में ऑक्सीजन प्लांट पर लगा स्टेबलाइजर पिछले पांच महीने से खराब है। यहां नवजात शिशुओं को रखने वाला वार्मर भी काम नहीं कर रहा है। त्रिलोकपुर पीएचसी पर लगे हेल्थ एटीएम की स्क्रीन काम नहीं कर रही है, जिससे मरीजों की जांचें बाधित हो रही हैं। वहीं फतेहपुर में ब्लॉक हेल्थ यूनिट पर लगने के लिए आई एक मशीन छह महीने से डिब्बे में ही पैक रखी हुई है और उसका इंस्टॉलेशन नहीं हो पाया है। बड़ागांव सीएचसी पर लगी हेल्थ एटीएम भी काम नहीं कर रही है। सीएचसी सूरतगंज में भी कई महत्वपूर्ण उपकरण संचालन के अभाव में धूल फांक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed