फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Labourer's daughter Pooja shines in national level science fair

Barabanki News: राष्ट्रीय स्तर के विज्ञान मेले में चमकी मजदूर की बेटी पूजा

Thu, 01 Feb 2024 03:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 01 Feb 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Labourer's daughter Pooja shines in national level science fair
दिल्ली के डॉ.अम्बेडकर नेशनल सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी व मेले में अपने ​शिक्ष
बाराबंकी। गांव के सरकारी स्कूल में पढ़कर धूल रहित थ्रेशर का मॉडल बनाने वाली मजदूर की बेटी पूजा ने राष्ट्रीय स्तर के विज्ञान मेला व प्रदर्शनी में अपना लोहा मनवाया है। पूजा अपने गाइड टीचर राजीव श्रीवास्तव के साथ 30 जनवरी को दिल्ली पहुंची, जहां उसे सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सिरौली गौसपुर ब्लॉक के ग्राम अगेहरा के मजदूर पुत्तीलाल की बेटी पूजा ने गांव के ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा रहते हुए धूल रहित थ्रेशर का मॉडल बनाया था। जिसे जिला, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में चुना गया। बीते 11 अक्तूबर 2023 को इंस्पायर अवार्ड की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी विजयी घोषित किया जा चुका है। अब विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार की ओर से आयोजित आईआरआईएस योजना की राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी व मेले में फतेह चन्द जगदीश राय इंटर कालेज , सफदरगंज की छात्रा के तौर पर पूजा और उनके गाइड टीचर राजीव श्रीवास्तव ने अपने मॉडल का प्रदर्शन 30 जनवरी को किया। देशभर से आए 100 रिसर्च प्रोजेक्ट में स्थान बनाकर पूजा ने जिले का मान बढ़ाया। बीएसए संतोष देव पांडेय ने बताया कि पूजा ने सरकारी स्कूल के महत्व को रेखांकित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed