फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   labour

ट्रेन और बसों से घर लौटे 900 कामगार

Thu, 14 May 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
labour
बाराबंकी। दूसरे राज्यों में फंसे कामगारों के जिले में पहुंचने का सिलसिला जारी है। गुरुवार देर शाम श्रमिक स्पेशल ट्रेन 1604 लोगों को लेकर शहर के रेलवे स्टेशन पहुंची। इस गाड़ी में चार सौ लोग जिले के हैं। इसके साथ ही जिले के 12 लोग एक अन्य ट्रेन व 480 कामगार बसों से यहां पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग के बाद जिले के लोगों को संबंधित तहसीलों में भेजा जहां उन्हें क्वारंटीन कराया जाएगा।
विज्ञापन

अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई और पुणे में फंसे कामगारों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को जिले में बसों के माध्यम से 480 और दो ट्रेनों के जरिए 412 लोग जिले में पहुंचे। इनमें से सबसे ज्यादा सौ श्रमिक हैदरगढ़ और सौ रामनगर क्षेत्र के हैं। इसके अलावा रामसनेहीघाट, फतेहपुर, सिरौलीगौसपुर और सदर क्षेत्र के लोग भी शामिल हैं। बसों से आए श्रमिकों को हाईवे किनारे स्थित दो कॉलेजों तथा एक निजी लॉन में रोका गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की। इसके बाद खाने के पैकेट और पानी की बोतलें देकर तहसीलों के लिए रवाना किया गया, जहां पर इन्हें क्वारंटीन कराया जाएगा।
विज्ञापन

अहमदाबाद से रवाना हुई स्पेशल ट्रेन से गुरुवार शाम 1604 श्रमिक शहर के रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। एसडीएम सदर ने बताया कि इनमें करीब चार सौ लोग जिले के हैं। इसके साथ ही एक अन्य ट्रेन से जिले के 12 लोग यहां पहुंचे। दो ट्रेनों से जिले के 412 श्रमिक आए जिन्हें उनकी तहसीलों को भेजा गया है। अन्य जनपदों के श्रमिकों को बसों के माध्यम से लंच पैकेट और पानी की बोतलें देकर रवाना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed