{"_id":"693c7c7689a2f462280a7622","slug":"laborers-body-found-hanging-from-a-tree-barabanki-news-c-315-1-brb1001-153859-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला मजदूर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला मजदूर का शव
Sat, 13 Dec 2025 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
देवा। कोतवाली के कैथी गांव निवासी देशराज यादव (38) का शव शुक्रवार को गांव के पास से होकर बह रही रेठ नदी के किनारे पेड़ में फंदे से लटका मिला। देशराज मजदूरी करता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की है। घटना से परिवार में मातम छा गया।
कैथी निवासी देशराज यादव दो भाई थे। परिवार में पत्नी व 10 व आठ साल के दो पुत्र हैं। देशराज सुबह घर से निकले थे। पिता राम सिंह के अनुसार, करीब नौ बजे ग्रामीणों ने सूचना दी कि देशराज का शव गांव के पास नदी किनारे एक पेड़ की टहनी में फंदे पर लटका है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। देवा कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। (संवाद)