फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   krishn janmastami todey, preparation complete

आज घर-घर गूंजेंगे कान्हा के जयकारे

Fri, 04 Sep 2015 10:44 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 04 Sep 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिले भर में कान्हा के स्वागत को लेकर उत्साह चरम पर है। शनिवार को पूरे जिले में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव भक्ति एवं श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। पर्व को लेकर की जा रही तैयारियों को शुक्रवार को अंतिम रूप दिया गया। शहर व कस्बों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विविध आयोजन किए जाएंगे। पुलिस विभाग ने सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

 
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने की तैयारी जिले भर में जोरों पर चल रही है। शहरी क्षेत्र में सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र रहने वाली झांकियों को सजा कर कलाकारों ने अंतिम रूप दे दिया है। इस बार झांकियों के आस पास रंगीन झालरों की सजावट भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में सजने वाली झांकी में कान्हा के बचपन की लीलाओं को दर्शाया गया। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान व उनका परिवार जुटेगा। शहर के ही विश्राम सदन धर्मशाला में कान्हा के अनेक रूपों को झांकियों सजाई जा रही है। ग्रामीण अंचलों में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को काफी धूमधाम से मनाए जाने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो मजिस्ट्रेट तैनात
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थानों पर एक-एक मजिस्ट्रेट तथा संवेदनशील थाना क्षेत्रों में दो मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। जो कृष्ण-रामडोल तक थाना क्षेत्र में मौजूद रखकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। इसके अलावा जिले को पांच फायर स्टेशनों को सेक्टर में विभाजित कर एलर्ट जारी कर दिया गया है।

राधा-कृष्ण की लीला देख मंत्रमुग्ध हुए लोग
शिक्षकों के सम्मान में हुए रंगारंग कार्यक्रम
बाराबंकी। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर स्कूलों में उत्साह का माहौल है। सागर नर्चर स्कूल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव व शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया।

सौम्या, सुभी, साधना, वंशिता, अभिजीत, अर्शिया के भजन से वातावरण भक्तिमय हो गया। शिक्षकों के सम्मान में छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।


जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की। बच्चों ने राधा-कृष्ण के विभिन्न रूपों का मंचन किया तो लोग मंत्रमुग्ध हो गए। राधा कैसे न जले.., जसोमति मैया से बोले नंदलाला.. गीत पर नृत्य व प्राइमरी वर्ग के बच्चों ने माखन चोरी, सुदामा चरित का जीवंत अभिनय कर सबका मन मोह लिया।

 चेयरमैन पीपी सिंह, प्रधानाचार्य अंजू सिंह, केके सिंह ने छात्र-छात्राओं के साथ पालिथीन बैग का प्रयोग न करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed