फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Kit not tested, Health ATM falls ill

Barabanki News: किट न जांच, बीमार पड़े हेल्थ एटीएम

Sat, 03 Feb 2024 03:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 03 Feb 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Kit not tested, Health ATM falls ill
बाराबंकी। जांच किट न होने की वजह से जिले में लगाए गए ज्यादातर हेल्थ एटीएम बीमार पड़े हैं। यही नहीं जिम्मेदारों की लापरवाही का आलम ये है कि त्रिलोकपुर में लगा हेल्थ एटीएम पांच माह से खराब पड़ा है। इसे आज तक सही नहीं कराया जा सका है। अन्य स्थानों पर लगे हेल्थ एटीएम भी जैसे-तैसे चल रहे हैं। जिन 11 अस्पतालों में करीब 33 लाख रुपये खर्च कर 32 प्रकार की जांच कराने के लिए हेल्थ एटीएम लगाए गए हैं, वह भी कभी चलते हैं तो कभी बंद हो जाते हैं।
विज्ञापन


कहीं नेटवर्क नहीं रहता है तो कहीं पर बिजली की समस्या बनी रहती है। लेकिन इनके संचालन का जिम्मा जिन पर है, वह इससे बेपरवाह हैं। सबसे मजेदार बात यह है कि जिन माननीयों ने हेल्थ एटीएम के लिए पैसा दिया, वह भी इससे बेखबर हैं। ऐसे में जिस उद्देश्य को पूरा करने के लिए हेल्थ एटीएम लगाए गए थे, वह पूरा होता नहीं दिख रहा है। पीड़ित निजी पैथाेलॉजी पर मोटी रकम देकर जांच कराने को मजबूर हैं।
विज्ञापन





ब्लड प्रेशर की जांच कर लौट जाते लोग
हैदरगढ़ में लगे हेल्थ एटीएम पर जांच की सुविधा नहीं मिल पा रही है। लोग बताते हैं कि यहां पर ब्लड जांच की किट ही नहीं है, जिससे यहां पर आने वाले लोग ब्लड प्रेशर की जांच कर लौट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन







एटीएम पर नहीं, लैब में होती जांच
रामसनेहीघाट सीएचसी पर लगे हेल्थ एटीएम पर सिर्फ बीपी, ऊंचाई व वजन की जांच हो रही है। किट न होने की वजह से अन्य कोई जांच नहीं हो रही है। ज्यादातर जांच लैब में ही हो जाती हैं, जिसके चलते इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।






बाहर से करानी पड़ रही जांच
फतेहपुर सीएचसी पर लगे हेल्थ एटीएम से लोगों को कोई ज्यादा लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोगों का कहना है कि लिक्विड प्रोफाइल, सीबीसी जैसी कई प्रकार की जांचें नहीं हो पाती हैं। ये जांचेें बाहर से कराना लोगों की मजबूरी बन गया है।






पांच माह से हेल्थ एटीएम खराब
त्रिलोकपुर पीएचसी पर लगा हेल्थ एटीएम पांच माह से खराब पड़ा है। जिम्मेदार हेल्थ एटीएम को लेकर कितने गंभीर हैं, इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं, रामनगर में लगे हेल्थ एटीएम से भी लोगों को जांच की सुविधा नहीं मिल रही है।






त्रिलोकपुर में लगा हेल्थ एटीएम पानी भर जाने की वजह से कार्य नहीं कर रहा है। इसके लिए कंपनी को लिखा गया है। सभी सीएचसी पर जांच की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा जहां पर किट की समस्या है ,वहां के अधीक्षकों को किट खरीदने के आदेश दिए गए हैं।
- डॉ. अवधेश कुमार यादव, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed