फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Killers, Spartans and Vishwakarma Football Club won the matches

Barabanki News: किलर्स, स्पार्टन व विश्वकर्मा फुटबॉल क्लब ने जीते मैच

Tue, 07 Nov 2023 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 07 Nov 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Killers, Spartans and Vishwakarma Football Club won the matches
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में ओपन पुरुष फुटबॉल लीग में सोमवार को चार मैच होने थे, लेकिन तीन मैच ही खेले गए। लेकिन कालिंदी फुटबॉल क्लब न आ पाने के कारण टाइगर स्पोर्टिंग क्लब को वॉकओवर दे दिया गया। खेले गए तीन मैचों में किलर्स फुटबॉल क्लब, स्पार्टन फुटबॉल क्लब और विश्वकर्मा फुटबॉल क्लब ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


पहला मुकाबला किलर्स फुटबॉल क्लब और स्पोर्ट्स स्टेडियम फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। पहला हाॅफ शुरू होते ही किलर्स फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए खेल के 13वें, 18वें मिनट में आकाश कनौजिया ने एक-एक गोल किया। दूसरे हाॅफ में स्पोर्ट्स स्टेडियम के खिलाड़ी अली शान ने 39वें मिनट में गोल कर दिया। खेल के अंतिम समय में किलर्स फुटबॉल क्लब के खिलाड़ी अस्तित्व मिश्रा ने गोल कर टीम को 3-1 जीत दिला दी।
विज्ञापन


दूसरा मैच स्पार्टन फुटबॉल क्लब और दरियाबाद स्पोर्टिंग क्लब के बीच हुआ। मैच का पहले हाॅफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाॅफ में खेल के 48वे मिनट में स्पार्टन फुटबॉल क्लब के अबू हुरैरा ने एक गोल कर दिया। दरियाबाद फुटबॉल क्लब की टीम कोई गोल नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा मुकाबला विश्वकर्मा फुटबॉल क्लब और जहांगीराबाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के मध्य खेला गया। मैच के पहले हाॅफ में दोनों ही टीम कोई गोल नहीं कर सकीं। दूसरा हाॅफ शुरू होते ही विश्वकर्मा फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों ने 37वें मिनट में अनस अहमद के शानदार पास से गौरव कुमार ने गोल कर दिया। समय समाप्त हो जाने के बाद विश्वकर्मा फुटबॉल क्लब ने 1-0 से जीत दर्ज करके अगले चक्र में प्रवेश किया।


चौथा मैच टाइगर स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब हैदरगढ़ और कालिंदी फुटबॉल क्लब कुर्सी के बीच होना था। लेकिन कालिंदी फुटबॉल क्लब न आ पाने के कारण टाइगर स्पोर्टिंग क्लब को वॉकओवर दे दिया गया। इस मौके पर फुटबॉल संघ अध्यक्ष मंजीत सिंह धामी, सचिव सज्जाद हुसैन, संतोष जायसवाल, शैलेंद्र प्रताप सिंह, राकेश वर्मा, अनन्या, अंशिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed