{"_id":"68cc63c9633729591d00f1cf","slug":"khatu-shyams-court-is-decorated-devotees-rejoice-barabanki-news-c-315-1-brp1005-147925-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सजा खाटू श्याम का दरबार, झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सजा खाटू श्याम का दरबार, झूमे श्रद्धालु
Fri, 19 Sep 2025 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 19 Sep 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
टिकैतनगर। नगर पंचायत कार्यालय हाल में बुधवार रात खाटू श्याम का भव्य दरबार सजा। इस दौरान कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नाचते रहे। इससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस मौके पर बाबा खाटू श्याम का अलौकिक शृंगार कर अखंड ज्योति भी जलाई गई।
कलाकारों ने हारे का सहारा, देना हो तो दे दो जन्म जन्म का साथ जैसे भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को निहाल कर दिया। भजन संध्या का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और खाटू श्याम बाबा के भव्य शृंगार दर्शन के साथ हुआ।
बाबा श्याम की आरती और पुष्प वर्षा के दौरान पूरा पंडाल श्याम बाबा के जयघोष से गूंज उठा। भजन गायक अमन सांवरा ने श्याम तुम्हारे दर पे आया, मन को मिला सुकून तो भजन गायक आकाश गुप्ता ने श्याम तेरा नाम अमर है, जीवन का आधार पर भक्तगण देर तक झूमते रहे।
विज्ञापन
इसका समापन बाबा श्याम की आरती और जयकारों के साथ हुआ। इस मौके पर प्रखर शर्मा, अशोक कुमार, विजय गुप्ता, ब्रजेश, कौशल, निर्मल, पांडेय पिंकू सोनी, रवि गुप्ता, सुधीर यज्ञसैनी आशु गुप्ता, नौमी गुप्ता आदि मौजूद रहे।